Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Ankit Gupta को डेट कर रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी, सच बयां करते हुए बोलीं- वो मुझे पहले से पसंद था

Priyanka Chahar Choudhary On Dating Ankit Gupta: प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अंकित गुप्ता को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मीडिया को दिये इंटरव्यू में अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते का सच बयां किया है।

By: Ashna Malik  |  Published: May 3, 2023 11:19 AM IST

Ankit Gupta को डेट कर रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी, सच बयां करते हुए बोलीं- वो मुझे पहले से पसंद था

Priyanka Chahar Choudhary On Dating Ankit Gupta: टीव की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की जोड़ी सबकी चहेती है। 'उडारियां' से ही लोग दोनों की केमिस्ट्री पसंद कर रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस 16' में भी प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों अक्सर एक-दूजे की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कमेंट करते नजर आते हैं। इन सबके बीच ही अटकलें भी लगी थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात पर अब प्रियंका चाहर चौधरी ने भी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में दये इंटरव्यू में अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते का सच बयां किया है।

प्रियंका चाहर चौधरी ने पिंकविला से बातचीत के दौरान अंकित गुप्ता को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि ये सब कुछ और नहीं बल्कि अफवाह है। प्रियंका चाहर चौधरी ने इस बारे में कहा, "ये रिश्ता बिल्कुल एक प्यारी सी दोस्ती कहलाता है यार। मैं ईमानदारी से बताऊं तो वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। कुछ रिश्ते ना आपको पता नहीं होते हैं। अंकित ने कभी नहीं सोचा होगा कि मेरी उससे इतनी अच्छी दोस्ती हो जाएगी। मुझे तो हमेशा से पसंद था, मुझे उसे छेड़ना पसंद था। मेरे को अच्छा दोस्त पहले से लगने लगा था वो। लेकिन वो लोगों से थोड़ा दूरी बनाए रखता है ना।"

देखें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का वीडियो


प्रियंका चाहर चौधरी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "बाद में अंकित को भी एहसास हुआ कि यार अच्छ है। तो ये रिश्ता पूरा दोस्ती का है, उससे ज्यादा कुछ नहीं है।" बता दें कि अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के अफेयर की पहले भी हवा उड़ी थी। लेकिन एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस वक्त काम पर ध्यान दे रही हैं और दूसरी चीजों के लिए उनके पास कोई वक्त नहीं है।

'उडारियां' के सेट पर मिले थे प्रियंका और अंकित

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की मुलाकात 'उडारियां' के सेट पर हुई थी। शो में जहां अंकित ने फतेह का किरदार अदा किया था तो वहीं प्रियंका चाहर चौधरी तेजो के रोल में नजर आई थीं।


About the Author

Ashna Malik