Priyanka Chahar Choudhary Break Silence On Shah Rukh Khan Dunki: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 16' की रनरअप रहीं प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में रहकर प्रियंका ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि सलमान खान को भी लगने लगा था कि प्रियंका ही 'बिग बॉस 16' में जीत हासिल करेंगी। इससे इतर प्रियंका को लेकर यह खबर आई थी कि वह 'बिग बॉस 16' के बाद शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगी। इस मामले पर अब बाहर आकर खुद प्रियंका ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बातों-बातों में सलमान खान और शाहरुख खान को अपना भगवान तक कहा है।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने बताया कि उन्हें किसी भी ऑफर के बारे में अभी कोई भी आइडिया नहीं है। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मुझे किसी भी ऑफर के बारे में कुछ भी पता नहीं है, क्योंकि मैं अभी-अभी बाहर आई हूं। मुझे शाहरुख सर की फिल्म के बारे में भी कुछ नहीं पता है। मुझे किसी से बात तक करने का मौका नहीं मिला। सलमान खान सर ने कहा था शो के बाद मुझसे मिलने के लिए, लेकिन अभी तक कुछ मालूम नहीं चल पाया है। मेरे लिए शाहरुख खान और सलमान खान भगवान समान हैं। मुझे ऑफर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"
देखें वीडियो
View this post on Instagram
फिल्मों के कारण टीवी को अलविदा कहेंगी प्रियंका चाहर चौधरी
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से पूछा गया कि क्या वह फिल्मों के ऑफर मिलने के बाद टीवी को अलविदा कह देंगी। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "ऐसा नहीं है कि अगर मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे तो मैं टीवी को छोड़ दूंगी। मैं किसी भी मीडियम में काम करने में अच्छा महसूस करूंगी। मैंने अपने दिमाग में अभी तक कोई कैटेगरी नहीं बनाई है। जो भी काम मुझे पसंद आएगा, मैं करंगी। चाहे वह शो हो, फिल्म हो या फिर वेबसीरीज हो।"
Subscribe Now
Enroll for our free updates