Priyanka Chahar Choudhary Flaunts Diamond Ring: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी 'बिग बॉस 16' के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं। कई बार वह अंकित गुप्ता संग अफेयर के कारण भी चर्चा में आ जाती हैं, हालांकि दोनों का कहना है कि वह केवल अच्छे दोस्त हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी अपनी एक तस्वीर के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं, जिसे लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि कहीं एक्ट्रेस ने चोरी-छुपे सगाई तो नहीं कर ली है। विकास मानकतला ने अंकित गुप्ता का नाम लेकर उनकी टांग खींचने की भी कोशिश की।
प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी फोटो के जरिए हीरे की अंगूठी दिखाई। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक थी। प्रियंका चाहर चौधरी ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "मेरी हां है।" बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी की इस फोटो को लेकर फैंस और सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं। 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट विकास मानकतला ने अंकित गुप्ता का नाम लेकर उनकी टांग खींची। एक्टर ने लिखा, "तो फिर बात आगे बढ़ाएं? बैंड बाजा लेकर? अंकित गुप्ता?" वहीं राजीव अदातिया ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये वक्त है। मैं तुम दोनों से ही शादी करने के लिए तैयार हूं।"
View this post on Instagram
फैंस ने किया प्रियंका चाहर चौधरी की पोस्ट पर कमेंट
प्रियंका चाहर चौधरी की इन तस्वीरों को लेकर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "99 प्रतिशत फैंस को हार्ट अटैक आया होगा इसे देखने के बाद। हालांकि एक प्रतिशत फैंस को पता है कि ये पोस्ट किस बारे में है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "तो शादी की तारीख बता दो जरा और हम बुलाए जाएंगे या नहीं? मैं तो बेशर्म हूं, बिना बुलाए ही आ जाऊंगी।" बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी की यह पोस्ट मात्र एक विज्ञापन है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। प्रियंका चाहर चौधरी से पहले तेजस्वी प्रकाश और जैस्मिन भसीन जैसी हसीनाएं भी इसी तरह हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट कर चुकी हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates