Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अंकिता गुप्ता को छोड़ प्रियंका चाहर चौधरी ने थामा शिव ठाकरे का हाथ, वेब सीरीज में करेंगे रोमांस

Shiv Thakare Priyanka Chahar Choudhary Work Together: बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे खूब लड़े। लेकिन अब दोनों एक साथ स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। दोनों को एक वेब सीरीज के लिए अप्रोच किया गया है।

By: Kavita  |  Published: April 4, 2023 5:46 PM IST

अंकिता गुप्ता को छोड़ प्रियंका चाहर चौधरी ने थामा शिव ठाकरे का हाथ, वेब सीरीज में करेंगे रोमांस

Will Shiv Thakare Priyanka Chahar Choudhary Work Together: टीवी पर्सनैलिटी शिव ठाकरे और एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की जोड़ी बिग बॉस 16 के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। शो में दोनों बुरी तरह लड़ते नजर आए। लेकिन आखिरी हफ्तों में दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने के लिए मिला। सोशल मीडिया पर फैंस को धीरे-धीरे दोनों की जोड़ी भी पसंद आने लगी थी और अब प्रियंका-शिव के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) बिग बॉस 16 के बाद फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं और इस बार दोनों के बीच जबरदस्त रोमांटिक सीन्स भी देखने के लिए मिलेंगे।

वेब सीरीज के लिए हुए अप्रोच

दरअसल, सोशल मीडिया पर रियलिटी शोज और इससे जुड़े सितारों की खबर देने वाले एक फैन पेज ने दावा किया है कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शिव ठाकरे एक साथ वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं और इस सीरीज में दोनों के बीच काफी सारे रोमांटिक सीन्स भी देंगे। पोस्ट में बताया गया है कि एक बडे़ प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दोनों को अप्रोच किया गया है। रोमांटिक वेब सीरीज में दोनों को लीड रोल के लिए कास्ट किया जा सकता है। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। लेकिन फैन पेज की इस खबर ने दोनों के चाहनों वालों को एक्साइटेड कर दिया है। अब हर कोई इस खबर के ऑफिशियल होने का इंतजार कर रहे हैं।

क्या कर रहे हैं दोनों

बता दें कि बिग बॉस 16 के बाहर आकर प्रियंका और शिव अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हो गए हैं। लेकिन दोनों के बीच की दुश्मनी अब खत्म हो गई है। शो के बाद दोनों कई बार एक साथ नजर आए। इस दौरान प्रियंका और शिव ने साथ में अच्छे से वक्त बिताया। दावा है कि दोनों खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने दोनों को इस शो के लिए भी अप्रोच किया है।