खुशखबरी! 'बेहद 2' को लेकर निर्माताओं ने किया बड़ा खुलासा, माया बनकर फिर से कहर ढाएंगी जेनिफर विंगेट

साल के अंत तक शुरु हो सकती है 'बेहद 2' की शूटिंग

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: July 10, 2019 10:52 AM IST

तीन साल पहले लॉन्च हुए टीवी सीरियल बेहद के दूसरे पार्ट को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। कुछ महीने पहले ही सुनने में आया था कि निर्माता इस सीरियल के दूसरे पार्ट को बनाने के बारे में सोच रहे है। जेनिफर विंगेट, कुशाल टंडन और अनेरी वजानी स्टारर इस सीरियल को दर्शक काफी चांव से देखते थे और टीआरपी लिस्ट में भी इस सीरियल ने काफी तहलका मचाया था।

जैसे ही इस सीरियल को ऑफ एयर करने की घोषणा की गई, निर्माताओं ने लोगों की गुजारिश पर सीरियल के कुछ एपिसोड्स को एक्सटेंड कर दिया। सीरियल के बंद हो जाने के बाद हर कोई बेसब्री से इस सीरियल के दूसरे सीजन का इंतजार करने लगा। वैसे अगर आप भी जेनिफर और कुशाल के इसी सीरियल के दूसरे पार्ट को देखन के लिए एक्साइटेड है तो हम आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आ चुके है।

(इसे भी पढ़ें- 'बेहद 2' को लेकर जेनिफर विंगेट ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘जब भी ये...)

जी हां दूसरे सीजन में भी जेनिफर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली है और निर्माताओं ने इस सीरियल को लेकर अब अपनी चुप्पी भी तोड़ दी है। सीरियल के निर्माता प्रतीक शर्मा ने खुलासा किया है इस सीरियल की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और जल्द ही वह बाकी स्टारकास्ट का भी खुलासा कर देंगे।

नीचे देखें 'बेहद' के पुराने प्रोमो की एक झलक...

प्रतीक ने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि साल के अंत तक हम बेहद 2 को शुरु कर देंगे। सीरियल को लेकर बातचीत शुरु हो चुकी है। अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

(इसे भी पढ़ें- 'बेहद 2' की शूटिंग से पहले जेनिफर विंगेट ने करवाया शानदार फोटोशूट, तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल)

फिलहाल तो ये साफ हो चुका है कि जेनिफर के फैंस को बेहद 2 के रुप में खास तोहफा मिलने वाला है। बात की जाए कुशाल की तो इस सीरियल को लेकर जब बॉलीवुड लाइफ ने उनसे बात की थी तो उनका कुछ और ही कहना था। कुशाल ने कहा था कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मैं आपसे से ही ये सब सुन रहा हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस शो को किया और इसे काफी इन्जॉय भी किया। मैं अब कुछ ऐसा करना चाहता हूं जो पहले से अलग हो। कुशाल की बात से साफ झलक रहा है कि वह इस सीरियल के दूसरे सीजन से जुड़ने में ज्यादा इंटरस्टेड नहीं है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...