नवजोत सिंह सिद्धू का साथ देना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, फैंस ने दी शो को बायकॉट करने की दी धमकी

सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल शर्मा को कहा, 'गद्दार'

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: February 19, 2019 11:07 AM IST

अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब पुलवामा अटैक पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना विवादित बयान दे कर हंगामा खड़ा कर दिया था। जिसके बाद उनको कपिल शर्मा के शो से हाथ धोना पड़ा। यह विवाद अभी खत्म नहीं हुआ था कि इसी बीच सिद्धू के बाद अब कपिल शर्मा भी अब लोगों के निशाने पर आ चुके हैं। उनका सिद्धू को सपोर्ट करना इस विरोध की इसकी वजह बन गया है। हाल ही में सिद्धू के शो से निकाले जाने पर अपनी राय रखते हुए कपिल ने कहा था कि उनको शो से बाहर नहीं निकाला गया है।इतना ही नहीं कपिल ने आगे बताया था कि सिद्धू अपने राजनीतिक कामों में काफी व्यस्त चल रहे है जसकी वजह से वो शो को अपना समय नहीं दे पा रहे हैं।

यही वजह है कि उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लिया गया है। कपिल का यह इस समय आया था जब चैनल सोनी और शो के मेकर्स इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे।कॉमेडियन का इस तरह से सिद्दू का साथ देना लोगों को कुछ खास रास नहीं आया। यही वजह है कि इस बयान के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर कपिल की जम कर निंदा कर रहे हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर होने के बाद सिद्धू पाजी ने पहली बार खोली जुबान, कहा ‘निर्माताओं ने केवल 2 एपिसोड्स के लिए...’

इतना ही नहीं भड़के यूजर्स तो लगातार उनके शो का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।ट्विटर पर लोगों ने जम कर कपिल को खरी खोटी सुनाई। इसी का नतीजा था कि कुछ समय में ही बायकाट सिद्धू, बायकाट कपिल शर्मा शो और कपिल सिद्धू को हटाओ जैसे हैशटैग ट्रैंड करने लगे।

नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर पहली बार बोले कपिल शर्मा कहा, ‘किसी को शो से हटाना स्थाई...’

देखें लोगों के ट्विट्स-

लोगों के इन रिएक्शन्स को देख कर कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में कपिल के इस बयान का असर उनके शो की टीआरपी पर जरूर नजर आने वाला है। वैसे भी लोगों के रिएक्शन की वजह से ही शो के मेकर्स ने सिद्धू को बाहर का रास्ता दिखाया था। ताकी उनके बयान की वजह से टीआरपी पर कोई असर न पड़े।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...