जी टीवी का सुपरहिट सीरियल 'इश्क सुभान अल्लाह' जबसे शुरु हुआ है, तभी से लगातार यह अपने जबरदस्त ट्रैक के चलते दर्शकों का पंसदीदा शो बन चुका है। देखते ही देखते यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी धमाल मचाने लगा, हालांकि बीते कुछ हफ्तों से इस सीरियल की टीआरपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस शो के निर्माता दर्शकों की दिलचस्पी दोबारा कायम करने के लिए जल्द ही एक इस सीरियल में धमाकेदार एंट्री करवाने वाले है।
जहां जोया और कबीर अपनी जिंदगी की उलझनों में अपने रिश्ते को भी उलझाते जा रहे है वहीं उनके बीच दिखाई जा रही केमेस्ट्री को तो दर्शक बड़े ही चाव से देखते है, लेकिन आपको बता दें कि जल्द ही जोया और कबीर की जिंदगी में भंयकर तूफान आने वाला है। जी हां इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो जल्द ही इस सीरियल में पुनीत राज की एंट्री होने वाली है। बता दें कि पुनीत इससे पहले कई सीरियल्स का हिस्सा बन चुके है और सामने आ रही खबर की माने तो पुनीत सीरियल इश्क सुभान अल्लाह में नकारात्मक किरदार में दिखाई देंगे।
पुनील का किरदार एक कॉलेज गोइंग स्टूडेंट का होगा जोकि कबीर की बहन अलीना के प्यार में पड़ जाएगा। सुनने में आ रहा है कि इस सीरियल में उनके पिता के किरदार में कमल घिमीरे दिखने वाले है। टीआरपी लिस्ट: 'खतरों के खिलाड़ी' को फिर मिला नंबर वन का ताज, 'नागिन 3' ने भी नंबर दो पर जमाया कब्जा, देखें लिस्ट
बीते दिनों ही सुनने मे आया था कि इस सीरियल के कलाकार अपने पेमेंट के ड्यू होने के चलते परेशान थे। खैर निर्माताओं ने जल्द ही इस मामले को सुलझा दिया और हम दावे के साथ कह सकते है कि इस सीरियल में आने वाला नया ट्विस्ट दर्शकों को जरुर पसंद आएगा। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस सीरियल के नए ट्विस्ट को देखने के लिए कितने उत्सुक है?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...