राखी सावंत (Rakhi Sawant) टीवी की इन हसीनाओं में से एक हैं जो कि किसी की भी कैमरे के आगे खराब कर सकती हैं. कई बार राखी सावंत कैमरे के आगे ऐसी हरकतें कर देती हैं जिनकी वजह से सबकी हालत खराब हो जाती है. हाल ही में राखी सावंत अपनी मां की कब्र पर दिवाली मनाने पहुंची थीं. यहां पर राखी सावंत शराब की बोतल लेकर पहुंच गई थीं.जिसके बाद राखी सावंत ने बड़े ही अटपेट अंदाज में दिवाली सेलिब्रेट की. इसी बीच राखी सावंत ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से सोशल मीडिया संसेशन ओरी शर्म के मारे लाल हो गए. सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राखी सावंत अपनी म्यूजिक वीडियो को प्रपोट करती नजर आ रही हैं. ओरी (Orry) भी राखी सावंत के साथ इस इवेंट में पहुंचे थे.
राखी सावंत के आगे क्यों शर्म के मारे लाल हुए ओरी
मीडिया ने ओरी को राखी सावंत के गले लगने के लिए कहा जैसे वो बाकी सितारों के साथ पोज देते हैं. जैसे ही राखी सावंत के साथ पोज देने की बारी आई वैसे ही ओरी चौंक गए. ओरी बोले वो राखी सावंत को कहां हाथ लगाएं. ये बात सुनकर राखी सावंत भी चौंक गई. जिसके बाद राखी सावंत जबरदस्ती ओरी को अपने गले लगाती दिखीं. इस दौरान राखी सावंत ने ओरी से जबरदस्ती उनका सिग्नेचर पोज बनवाया.
View this post on Instagram
वायरल हो रहा है राखी सावंत का वीडियो
राखी सावंत की ये हरकत देखकर ओरी भी शर्म के मारे लाल हो गए. अब राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं हमेशा कॉन्फिडेंट रहने वाले ओरी की राखी सावंत ने हालत खराब कर दी. फैंस ने पहली बार ओरी को इस तरह से शर्माते हुए देखा है. ये बात जल्द ही राखी सावंत को भी समझ आ गई. जिसके बाद राखी सावंत बड़े ही प्यार से ओरी से बात करती दिखीं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates