Rakhi Sawant Birthday Cake: बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत 47 साल की हो गई हैं, लेकिन राखी ने अपना बर्थडे बीती रात सेलिब्रेट किया. उन्होंने बीती रात अपने दोस्तों के साथ एक ग्रैंड पार्टी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. राखी ने अपनी बर्थडे पार्टी में काफी बोल्ड लुक कैरी किया, लेकिन एक्ट्रेस के फोटोशूट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. राखी सावंत ने अपनी पार्टी में दो केक कांटे लेकिन इन केक के साथ उन्होंने अजीबों गरीब पोज दिए. इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए आपको इस वीडियो में राखी सावंत का अंदाज दिखाते हैं.
राखी सावंत ने काटा गजब का केक
राखी सावंत (Rakhi Sawant) की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया, जिसमें राखी सावंत ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है, जिसका डीप नेक कट उन्हें बोल्ड लुक दे रहा है. एक्ट्रेस ने गले में एक लॉकेट डाला हुआ है और बालों को साइड लुक दिया है. राखी ने अपना लुक पूरा करने के लिए सिल्वर मेकअप ही लिया है, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं. वीडिटयो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत के सामने टेबल पर चार टायर वाले दो केक रखे हुए हैं और राखी दोनों के बीच में खड़ी हुई दिख रही हैं. इस दौरान राखी अपनी अदाएं दिख रही हैं. वह अपने डांस मूव्स से माहौल को एटरटेनिंग बना रही हैं. हालांकि, राखी इस मौके पर कुछ ऐसे डांस मूव्स भी दिखा रही हैं, जिस वजह से वीडियो अजीबों गरीब बन गई.
राखी सावंत ने किया स्ट्रगल
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग इस पर फनी फनी कमेंट कर रहे हैं. कुछ फैंस इस पर फायर और हार्ट के इमोजी भेज रहे हैं. बता दें कि राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की थी. चॉल से निकलकर उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की आइटम गर्ल बनाया है. वह सिनेमा जगत में एक्ट्रेस बनने आई थीं लेकिन वह इंडस्ट्री की टॉप आइटम गर्ल बन गईं. वह इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल के बाद आगे बढ़ी हैं. राखी सावंत का नाम पर कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी भी जुड़ी है और इसी वजह से उन्हें शो की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन का टैग दिया गया. राखी को बॉलीवुड की ड्रामा गर्ल भी कहा जाता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates