Hina Khan Umrah Photos Viral: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में 'कोमोलिका' जैसे किरदारों को निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकीं टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिछले कई महीनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के थर्ड स्टेज से जूझ रही हैं. लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस अपनी जिंदगी को बड़े प्यार और खुशी से जी रही हैं. वह अपनी लाइफ का एक-एक पल आखिरी पल की तरह खूब एन्जॉय करके जी रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह उमराह (Hina Khan Umrah Photos) करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज में उनकी सादगी देखते ही बनती है.
इन दिनों रमजान (Ramadan 2025) का पाक महीना चल रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लेकर उमराह करने के लिए मक्का पहुंचीं. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा की हैं. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वहीं इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की सादगी देख उनके चाहने वाले उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
पहली फोटो में वो (Hina Khan) हरे रंग का हिजाब पहने अकेले सेल्फी लेती दिखीं, तो दूसरी में अपने भाई के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. इन तस्वीरों के साथ हिना ने लिखा, 'दिल में एक ख्वाहिश जगी और अल्लाह ने उसे पूरा कर दिया. सब कुछ आखिरी वक्त पर प्लान हुआ, फिर भी सब बढ़िया हो गया.' उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं और फैंस भी जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
हाल ही में हिना खान (Hina Khan) को टीवी के कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में देखा गया था. वो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शो में पहुंची थीं. दोनों वहां अपनी शादी का मेन्यू फाइनल करने आए थे और इस दौरान कंटेस्टेंट्स और जजेस के साथ खूब मस्ती भी की थी.