Pranit More पर गिरेगी गाज? कॉमेडियन के खिलाफ Rashami Desai ने खोलो मोर्चा, कहा- 'असली कलाकारों के लिए बुरा, शो हो बंद'

Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो में '370 रुपए की बिरयानी' वाले बयान से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. इस विवाद में अब रश्मि देसाई का रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने ऐसी बात कह दी है, जिसने कॉमेडी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: June 11, 2026 9:37 AM IST

Rashami Desai On Pranit More Show: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे (Pranit More) के चल रहे '370 रुपए की बिरयानी' वाले विवाद पर अब तक तमाम सेलेब्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. वहीं अब इस मुद्दे पर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) का गुस्सा भी फूट पड़ा है. एक्ट्रेस ने कॉमेडियन की सोशल मीडिया पर न सिर्फ जमकर क्लास लगाई है बल्कि उनके शो को बंद करने की मांग (Rashami Desai On Pranit More Show) भी कर दी है.

370 रुपए की बिरयानी मुद्दे पर रश्मि का फूटा गुस्सा

रश्मि देशाई ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कंटेंट क्रिएटर प्रफुल्ल गर्ग का एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो '370 रुपए बिरयानी' वाले इंसिडेंट पर प्रणीत मोरे की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, जब लाइव शो 'क्राउडवर्क' में दर्शक 370 रुपए की बिरयानी वाली बात कहता है, तो उसपर आपत्ति जताने के बजाय प्रणीत मोरे ठहाके लगाते नजर आए. जिसे लेकर कॉमेडियन सोशल मीडिया पर तो ट्रोल हो ही रहे हैं, साथ ही तमाम सितारे इसपर उनकी निंदा कर रहे हैं. वहीं अब इस पर रश्मि देसाई का भी रिएक्शन सामने आ गया है.

रश्मि देसाई ने प्रणीत मोरे को लिया आड़े हाथ

प्रफुल्ल गर्ग के वीडियो पर उन्हें टैग करते हुए रश्मि देसाई ने लिखा, 'प्रफुल्ल भाई, यह कोई कॉमेडी नहीं है. यह तो एक नॉर्मल बातचीत है, जिसमें कोई कंटेंट ही नहीं है.' एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'जब इनके पास कोई कंटेंट या क्रिएटिविटी नहीं बचती, तो ये लोग ऐसी बातें करना शुरू कर देते हैं.' वहीं एक्ट्रेस ने आगे प्रणीत मोरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'प्रणीत कोई आर्टिस्ट नहीं है और न ही वो कोई कॉमेडियन है. उनकी इस तरह की हरकतों की वजह से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री का नाम फालतू में बदनाम हो रहा है और यह असली कलाकारों के लिए बहुत बुरा है.' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इसकी वजह से पूरी कम्युनिटी फालतू में ट्रोल होगी, जो असली कलाकारों के लिए वाकई बहुत खराब बात है.'

रश्मि देसाई ने की प्रणीत के शो को बंद करने की मांग

अपनी पोस्ट में एक्ट्रेस ने महिलाओं को लेकर भद्दी और विवादित बयानबाजी करने वाले लड़के हिमांशु जांगड़ा के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, इस पूरे बवाल के बाद इस लड़के की नौकरी चली गई है. एक्ट्रेस का मानना है कि अगर उस लड़के को अपने किए का अंजाम भुगतना पड़ा है, तो प्रणीत को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा, 'उस लड़के की तौ नौकरी चली गई, अब प्रणीत के भी शोज बंद होने चाहिए.' एक्ट्रेस ने लास्ट में हैशटैग लिखा, '#shameonpranit SHAME ON GURGAON BOY.'

विवाद के बीच बंद हुआ प्रणीत मोरे का इंस्टा अकाउंट

आपको बता दें कि, इस बढ़ते विवाद के बीच प्रणीत मोरे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद हो गया है, जिससे सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को और हवा मिल गई है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि प्रणीत ने खुद अपना अकाउंट डिलीट किया है या लोगों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद इंस्टाग्राम ने इसे हटाया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…