टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति शर्मा (Aditi Sharma) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में अभिनीत कौशिक ने आरोप लगाया था कि अदिति शर्मा ने उनके साथ शादी की और अब 4 महीने बाद ही वह तलाक मांग रही हैं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अदिति शर्मा का उनके को-एक्टर सामर्थ्य गुप्ता (Samarthya Gupta) संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. अब इन खबरों पर खुद सामर्थ्य ने अपनी चुप्पी तोड़ी है, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें केवल बलि का बकरा बनाया जा रहा है.
सामर्थ्य गुप्ता ने अदिति शर्मा संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
सामर्थ्य गुप्ता ने इंडिया फोरम को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत परेशान हूं. मीडिया जिस तरह से मुझे दिखा रहा है, उससे मुझे बुरा लग रहा है. मेरे खिलाफ लग रहे सभी आरोप पूरी तरह से गलत हैं. अदिति और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है. सच कहूं तो मुझे बलि के बकरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. पब्लिक फिगर होने के नाते, हमें टारगेट करना बहुत आसान है लेकिन इन सब चीजों से मैं बहुत दुखी हूं. मेरा परिवार प्रभावित हो रहा है. फिलहाल मैं अपने होमटाउन में आया हुआ हूं और इन सब चीजों से वह बहुत दुखी हैं.' सामर्थ्य ने आगे कहा, 'मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं और मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे रिएक्ट करूं.'
सामर्थ्य गुप्ता ने अभिनीत कौशिक पर लगाए आरोप
इसके अलावा सामर्थ्य गुप्ता ने अभिनीत कौशिक पर भी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पहले तो मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि अभिनीत अदिति का पति है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता था कि अभिनीत अदिति का पति है, मैं उसे उसका दोस्त समझता था. लेकिन अभिनीत बहुत इनसिक्योर था केवल मेरे साथ ही नहीं बल्कि शो में अदिति के जो पापा का रोल निभाते हैं, उनको लेकर भी और भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर को लेकर भी.' इसके अलावा सामर्थ्य ने बताया कि एक बार अभिनीत उसके मैकअप रूम में घुस आया था और कहा था कि मैं अदिति का पति हूं और मैंने कहा था कि यह अच्छी बात है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates