सारा खान ने शांतनु राजे संग रिलेशनशिप पर लगाई मुहर, 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस को मिला मनचाहा प्यार

Sara Khan Confirms Relationship With Shantanu Raje: सारा खान ने अपने और शांतनु राजे के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह और शांतनु बीते कई दिन से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शांतनु के शोबिज से न होने के कारण दोनों इसे गुप्त रखना चाहते थे।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: July 14, 2022 5:11 PM IST

Sara Khan Confirms Relationship With Shantanu Raje: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान अपने स्टाइल की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'स्पाई बहू' में भी एंट्री करने वाली हैं। लेकिन इसी बीच सारा खान (Sara Khan) अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा था कि वह पायलट शांतनु राजे को डेट कर रही हैं और जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी बनाने वाली हैं। खास बात तो यह है कि सारा खान ने अपने और शांतनु राजे के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। सारा खान ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह और शांतनु राजे बीते कई दिनों से रिलेशनशिप में हैं।

सारा खान (Sara Khan) ने शांतनु राजे को डेट करने के सिलसिले में कहा, "हां मैं और शांतनु रिलेशनशिप में हैं। हम बीते कई दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हम दोनों ने आपसी सहमति से यह तय किया था कि हम इसे छुपाकर रखेंगे, क्योंकि शांतनु शोबिज से नाता नहीं रखता। लेकिन अब हम एक-दूसरे के साथ पब्लिक में आने के लिए सहज हो चुके हैं तो हमने सबके सामने इस बात का खुलासा करने का फैसला किया है।" बता दें कि सारा खान के साथ-साथ शांतनु राजे ने भी सारा खान संग अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी। सारा खान (Sara Khan) के बारे में बात करते हुए शांतनु राजे ने लिखा, "हां मैं और सारा एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by Sara Khan (@ssarakhan)


जानें कौन हैं शांतनु राजे?

बता दें कि शांतनु राजे पेशे से पायलट हैं। वह और सारा खान जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगे। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रील्स वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, सारा और शांतनु ने एक साथ ईद भी मनाई थी।

वहीं सारा खान (Sara Khan) के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार 'कंगना रनौत' के लॉकअप में देखा गया था। इसके अलावा अब वह 'स्पाई बहू' में भी धांसू एंट्री मारती नजर आएंगी।