Shahbaz Khan to entre in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शानदार कहानी ने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन दिनों शो में कार्तिक-सीरत-रणवीर के बीच लव ट्रायंगल देखने को मिल रहा है। शो के मेकर्स ने ताजा प्रोमो से बता दिया है कि सीरत ने रणवीर से शादी करने का फैसला कर लिया है और वो उसके लिए सज रही है। शो का ताजा प्रोमो देख कई लोगों के दिल टूट गए हैं क्योंकि दर्शक सालों से शिवांगी और मोहसिन की जोड़ी देखते आ रहे हैं और अब शिवांगी करण कुंद्रा की होने जा रही हैं।
फैंस लगातार मेकर्स से कह रहे हैं कि वो ऐसा न करें और शो में सीरत-कार्तिक की शादी कराएं। ऐसा लगता है कि मेकर्स ने फैंस की गुजारिश सुन ली है और उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट लाने का फैसला किया है। शो से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है में रणवीर-सीरत की शादी के दौरान जाने-माने खलनायक शहबाज खान की एंट्री होगी। शहबाज खान की एंट्री से सीरत-रणवीर की शादी में रुकावट पैदा होगी।
शहबाज खान ये रिश्ता क्या कहलाता है में नरेन्द्र नाथ चौहान का किरदार निभाते दिखेंगे। कार्तिक के पिता मनीष गोयनका एक बिजनेस डील के लिए नरेन्द्र नाथ चौहान के साथ मुलाकात करेंगे। नरेन्द्र नाथ रणवीर के पिता हैं, जिन्हें सीरत से नफरत है। उन्होंने पहले भी सीरत को मारने की कोशिश की थी लेकिन रणवीर ने उसे बचा लिया था। जब वो रणवीर-सीरत की शादी में पहुंचेंगे तो दर्शकों को जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा। ऐसा हो सकता है कि शहबाज खान की एंट्री के बाद रणवीर-सीरत की शादी टूट जाए और वो फिर से कार्तिक की हो जाए। वैसे आप सीरत की जोड़ी किसके साथ बनते देखना चाहते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates