टीआरपी रिपोर्ट: 12वें हफ्ते में 'ये रिश्ते हैं प्यार के' ने उखाड़ फेंका 'नागिन 3' का ताज, टीवी की दुनिया में मारी धमाकेदार एंट्री

ये टीवी शो लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: March 28, 2019 7:25 PM IST

साल 2019 के बारहवें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इस हफ्ते नंबर वन का सिंहासन नए नवेले सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' को मिला है। इसी के साथ ये इस टीवी शो के लीड स्टार शाहीर शेख के लिए खुशियों की सौगात लेकर सामने आया है। इस टीवी शो ने धमाकेदार एंट्री करते हुए पहले ही हफ्ते में नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, इस टीवी शो ने अब तक नंबर 1 के सिंहासन पर काबिज एकता कपूर के सुपरहिट टीवी शो 'नागिन 3' को उखाड़ फेंका है। इस टीवी शो को जारी हुए करीब-करीब साल होने आया है। लेकिन ये टीवी शो लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। इसे इस पोजिशन से टस से मस भी कोई टीवी सीरियल 1 हफ्ते से ज्यादा हटा नहीं पाया है।

इस बार की टीवी टीआरपी में ये टीवी शो दूसरे नंबर पर खिसक गया है तो वहीं, इस टीवी शो को ये पोजिशन जीटीवी के 'कुमकुम भाग्य' और 'द कपिल शर्मा शो' के साथ शेयर करना पड़ा है। जबकि तीसरे नंबर पर 'कसौटी जिंदगी के 2', 'कुंडली भाग्य' बना हुआ है। चौथे नंबर का स्पॉट स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को मिला है। हालांकि ये स्पॉट इस टीवी शो को जी टीवी के 'तुझसे है राब्ता' के साथ शेयर करना पड़ रहा है। जबकि पांचवे नंबर पर 'राइजिंग स्टार 3' को जगह मिली है।

इसके अलावा बाकी सीरियल्स का क्या हाल रहा, देखिए ट्वीट्स-

ये टीवी रेटिंग जरुर शाहिर शेख के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उनका पिछला टीवी शो 'अनारकली- दास्ता-ए-मोहब्बत' को अच्छी टीआरपी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी और ये मेगा बजट वाला टीवी शो छोटे पर्दे पर दम तोड़ गया था। ऐसे में जरुर टीवी स्टार के लिए ये रेटिंग्स किसी धमाकेदार खबर से कम नहीं है। इस टीवी शो को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है और जारी हुई टीवी टीआरपी इसका सबूत है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...