Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki में आएगा लम्बा लीप, Rubina Dilaik ने गलती से बताया मेकर्स का सारा प्लान

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki to take a long leap reveals Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik: रुबीना दिलाइक ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा कर दिया है कि सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' के दर्शकों को जल्द ही नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 24, 2021 10:37 AM IST

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki to take a long leap reveals Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik: कलर्स टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) के दर्शकों को जल्द ही एक सरप्राइज मिलने वाला है। इस सीरियल में ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) की विजेता रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। बीते हफ्ते ही रुबीना दिलाइक ने 'किन्रर बहू' के लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उनके फैंस के बीच खलबली सी मच गई थी। दर्शकों की बेताबी को देखते हुए मेकर्स ने जल्द ही 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में रुबीना दिलाइक की एंट्री पर मुहर लगा दी है। अब रुबीना दिलाइक ने इस सीरियल से जुड़ी एक खास जानकारी शेयर की दी है।

रुबीना दिलाइक का कहना है, ‘शक्ति बाकी डेली शोप्स से काफी अलग है। मैं हमेशा अपनी टीम से कहती आई हूं कि ऐसे कॉन्सेप्ट के साथ एक्सपेरिमेंट करना एक रिस्क ही है। एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं इस बात की टेंशन नहीं लेती हूं कि मैं लोगों के बनाए रस्ते पर चल रही हूं या फिर एक नया रास्ता ढूढ़ रही हूं। मैं हमेशा यही सोचती हूं कि मैं अपने दर्शकों को क्या दे सकती हूं? यही वजह है कि मैं शक्ति मैं दोबारा लौट रही हूं।’
रुबीना दिलाइक ने आगे कहा है, ‘छोटी बहू के बाद इसी सीरियल ने मेरे करियर की किक दी थी। इस सीरियल ने मुझे काफी कुछ दिया है और अगर बदले में मैं इसके लिए कुछ कर पाऊं तो ये मेरे लिए एक ऑनर ही है।’

रुबीना दिलाइक ने इस दौरान ये खुलासा भी किया है कि जल्द ही ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में लम्बा लीप भी आने वाला है। इसी के साथ ‘बिग बॉस 14’ की विजेता ने कहा है कि दर्शकों को इस सीरियल में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

टीआरपी लिस्ट में मचेगी खलबली
रुबीना दिलाइक टीवी की जानी-मानी अदाकारा हैं और अब तक जिस भी शो से उनका नाम जुड़ा है, उसकी टीआरपी छप्परफाड़ ही आई है। इस बात में कोई भी शक नहीं है कि रुबीना दिलाइक के आने से 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' के नए सीजन की रेटिंग्स में भी उछाल देखने को मिलेगी। वैसे आप रुबीना दिलाइक को टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।