कार्रवाई की मांग के बीच शिल्पा शिंदे का पोस्ट वायरल
Shilpa Shinde Cryptic Note: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) में 'अंगूरी भाभी' के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) पिछले काफी दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और इसके पीछे की वजह उनका कोई नया शो नहीं बल्कि उनका एक सनसनीखेज खुलासा है. एकट्रेस ने हाल ही में माना कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था. इस खुलासे के बाद से ही उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं इस बीच 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मां की और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से इस मामले में दखल देने की अपील की, जिसपर अब एक्ट्रेस ने ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे.
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde News) अपने खुलासे के बाद लगातार चल रहे इस विवाद पर बेफिक्री से अपना बचाव कर रही हैं. वहीं जब AICWA ने एक्ट्रेस पर कार्रवाई की मांग की तो, इसपर भी उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जो लोगों को हैरान कर सकता है. शिल्पा ने 6 जून 2026, शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शयेर किया. इसमें उन्होंने अपनी तस्वीरों की एक रील शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसी महिला बनो, जो हमेशा यह कहने के लिए तैयार रहे, जो उखाड़ना है उखाड़ लो.' वहीं इसके कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला के खत्म कर दो.'
View this post on Instagram
हालांकि, शिल्पा (Shilpa Shinde Controversy) ने अपने इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन इस वीडियो और कैप्शन की टाइमिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि, यह उन्हें ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को एक करारा जवाब है.
आपको बता दें कि, शिल्पा शिंदे और संजय कोहली के जिस मामले को लेकर इन दिनों इतना घमासान मचा हुआ है, वो विवाद साल 2016 का है, जब शो के मेकर्स के साथ भारी अनबन के बाद शिल्पा ने 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ दिया था. उसी समय एक्ट्रेस से शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और कहा था कि शो की शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया था. हालांकि, 'एडिट II प्रोडक्शंस' के तहत इस पॉपुलर शो को को-प्रोड्यूस करने वाले संजय कोहली ने इस सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…