Shilpa Shinde को अब मिलेगी सच बोलने की सजा?
AICWA demands CM Fadnavis’ Probe against Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बात करके बवाल खड़ा कर दिया है. शिल्पा शिंदे ने दावा किया था कि सीरियल भाभी जी घर पर हैं (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) के प्रोड्यूसर पर झूठे छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था. हिना खान तो लगातार शिल्पा शिंदे पर निशाना साध रही हैं. हिना खान शिल्पा शिंदे को जेल भेजने तक की बात कर रही हैं. इसी बीच शिल्पा शिंदे के इस विवाद में एक नया मोड़ आ गया है. खबर है कि AICWA शिल्पा शिंदे को सबक सिखाने की तैयारी कर रहा है. खबर आ रही है कि ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने शिल्पा शिंदे की इस हरकत पर निंदा जताई है. इतना ही नहीं ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से से अपील की है.
AICWA चाहती है कि शिल्पा शिंदे के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए, ताकि कानून पर लोगों का भरोसा कायम रहे. संस्था का मानना है कि ऐसे झूठे लोग किसी को भी गलत आरोप लगाकर जेल भेज सकते हैं. AICWA चाहती है कि शिल्पा शिंदे के खिलाफ कड़ी जांच होनी चाहिए ताकि उन्हें सजा दिलाई जा सके. इस खबर ने शिल्पा शिंदे के फैंस को परेशान कर रहा है. अब तक तो केवल कहा जा रहा था कि शिल्पा शिंदे को जेल भेज देना चाहिए. AICWA ने तो ये काम करने की भी तैयारी कर ली है.
बीते दिन ही हिना खान ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ एक इंस्टा शेयर किया था. इस स्टोरी के जरिए हिना खान ने शिल्पा शिंदे को खूब जलील किया था. इतना ही नहीं, हिना खान ने देश के प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सारे मिनिस्टर्स को टैग कर दिया है. शिल्पा शिंदे ने मोदी को बताया है कि झूठ बोलने वाले सारे लोगों को जेल से बाहर कर देना चाहिए. लोग ऐसे ही झूठ बोलकर लोगों को फंसाते हैं.
अब तो हिना खान के अलावा और भी लोग शिल्पा शिंदे के खिलाफ खड़े होने लगे हैं. जिस तरह से अब शिल्पा शिंदे को निशाना बनाया जा रहा है इससे लोगों को अचानक ही रणवीर सिंह की याद आ गई है. कुछ समय पहले ऐसे ही रणवीर सिंह पर भी इसी तरह से बैन लगाने की बात बोली गई थी. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…