इस एक्ट्रेस ने प्रोड्यूसर पर लगाया था छेड़खानी का झूठा आरोप
Actress on false harassment case against her Producer: टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो कि सच बोलने से जरा भी नहीं घबराते हैं. ये सितारे अक्सर अपने बयानों की वजह से हंगामा मचा देते हैं. आज भी हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में छेड़खानी का केस किया था. जब जाकर उसने खुलासा किया है कि ये केस झूठा था. यहां हम बात कर रहे हैं टीवी अदाकारा शिल्पा शिंदे के बारे में जो कि इस समय 'भाभी जी घर पर है' में नजर आ रही हैं. सालों पहले शिल्पा शिंदे ने सीरियल भाभी जी घर पर हैं (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) के प्रोड्यूसर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जिसके बाद शिल्पा शिंदे ने शो तक छोड़ दिया था. अब जाकर शिल्पा शिंदे ने सच्चाई का खुलासा किया है. भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया, मुझे सच बोलने से डर नहीं लगता. हालांकि आज तक मैंने इस बारे में कभी बात नहीं की. उस समय मैंने अपने प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था क्योंकि मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था.
आगे शिल्पा शिंदे ने कहा, मैं चारों तरफ से फंस रही थी. मुझे कुछ समय ही नहीं आया, हालांकि बाद में समझौता होने के बाद मेरी हालत थोड़ी सुधर पाई. आज मैं ये बात साफ-साफ बोलना चाहती हूं कि वो सारे आरोप झूठ थे. मैं पहली बार इस बारे में बोल रही हूं. समझौते के बाद मेरा बकाया भी दे दिया गया. पहले मुझ पर काम का दबाव बनाया गया. जिसके बाद धीरे से मुझे शो से बाहर कर दिया गया. इसकी वजह से बहुत विवाद हुआ. मेरे पास उस समय काम तक नहीं था.
शिल्पा शिंदे ने खुलासा किया, पहले मुझे बताया गया कि मैं शूटिंग नहीं कर रही हूं. मेरे सीन्स नहीं है. जल्द ही मुझे पता चला कि मुझे बाहर कर दिया गया है. मुझे किसी ने इंफॉर्म तक नहीं किया था. मुझे करोड़ों रुपए के नोटिस भेजे जा रहे थे, मुझे नहीं पता था कि कैसे खुद को बचाऊं. ऐसे में मैंने प्रोड्यूसर पर केस कर दिया. मुझे सलाह दी गई कि प्रोड्यूसर पर गंभीर आरोप लगाने जरूरी हैं. जिसके बाद मैंने ये कदम उठाया. शिल्पा शिंदे का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि शिल्पा शिंदे ने बिना जरे सच बोल डाला है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…