जल्द ही बंद हो सकता है ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘कृष्णा चली लंदन’, वजह सुनकर चौंक जाएंगे आप

काफी लम्बे समय से नहीं आ रही है इन सीरियल्स की टीआरपी

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 4, 2019 5:36 PM IST

शक्ति अरोड़ा और अदिती शर्मा स्टारर सीरियल 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' का आखिरी एपिसोड आज ऑनएयर होने वाला है। जहां इस सीरियल को बंद किया जा रहा है वहीं नकुल मेहता का इश्कबाज भी जल्द ही बंद हो जाएगा। टीवी गलियारे से आ रही इस तरह की खबरें दर्शकों को एक के बाद एक झटका देती जा रही है। हमारे हाथ अब एक ऐसी खबर लगी है, जिसे जानकर आपको झटका भी लग सकता है।

जी हां इंडिया टूडे की खबर पर गौर करें तो निर्माता ये है मोहब्बतें और कृष्णा चली लंदन को बंद करने का फैसला लेने वाले है। बताया जा रहा है कि खराब टीआरपी की वजह से ही इस सीरियल को बंद कर दिया जाएगा। बात की जाए ये है मोहब्बतें की तो इस सीरियल को लोग दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जबरदस्त केमेस्ट्री के चलते देखते थे। खैर इन दिनों पूरी तरह से ये है मोहब्बतें में आलिया के किरदार पर ही फोकस किया जा रहा है और यही वजह है कि लगातार ये इसकी टीआरपी गिरती जा रही है। टीवी स्क्रीन पर जीने मरने की कसमें खा चुकीं इन 12 जोड़ियों के बीच असल जिंदगी में है 36 का आंकड़ा, गलती से भी नहीं देखना चाहते हैं एक-दूसरे का चेहरा

वहीं कृष्णा चली लंदन शुरुआत से ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और हर हफ्ते दिखाए जाने वाले ट्विस्ट भी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आते थे। इन दिनों दिखाए जाने वाले ट्विस्ट भी दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे है। ये हैं मोहब्बतें ही नहीं बल्कि टीवी के इन शोज को भी कर देना चाहिए बंद, देखें लिस्ट

लॉन्च होने वाला था ये है मोहब्बतें का स्पिन ऑफ

बीते कई महीनों से सुनने में आ रहा था कि एकता कपूर इस सीरियल का स्पिन ऑफ लेकर आएंगी। काफी लम्बे समय से इस मामले में कोई भी खबर सामने नहीं आई है, ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीरियल का स्पिन ऑफ अब तो नहीं ही आएगा।

जल्द ही इस सीरियल में नजर आएंगी दिव्यांका

दिव्यांका एकता कपूर की नई वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में नजर आएंगी। इस शो में दिव्यांका राजीव खंडेलवाल के अपोजिट नजर आएंगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...