Ishqbaaaz फेम एक्ट्रेस श्रेनू पारेख की शादी की तैयारियां शुरू, संगीत सेरेमनी के लिए दुल्हन ने किए खास इंतजाम

Shrenu Parikh Sangeet Ceremony: टीवी एक्ट्रेस श्रेनू पारेख (Shrenu Parikh) और अक्षय म्हात्रे की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी संगीत सेरेमनी की झलक फैंस को दिखाई है, जिससे साफ पता चल रहा है कि शादी में धमाका होने वाला है।

WrittenBy
By: Kavita | Published: December 7, 2023 8:54 AM IST

Shrenu Parikh Wedding Preparation: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रेनू पारेख इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। श्रेनू जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे (Akshay Mhatre) के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगी, जिसके लिए एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। श्रेनू ने कुछ समय पहले ही अपने खास दोस्तों के साथ बैचरलरेट पार्टी की थी, जिसके तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं, अब एक्ट्रेस ने शादी से पहले के फंक्शन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रेनू पारेख की संगीत सेरेमनी काफी शानदार होने वाली है। एक्ट्रेस के इस खास मौके पर कई लोग डांस करने वाले हैं और इस मौके के लिए प्रैक्टिस एक्ट्रेस के घर पर शुरू हो गई है।

श्रेनू पारेख ने शुरू कीं संगीत सेरेमनी की तैयारियां

दरअसल, श्रेनू पारेख (Shrenu Parikh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस की संगीत सेरेमनी की तैयारियां होती दिख रही हैं। इस तस्वीर में चार लोग दिख रहे हैं, जिनमें से एक डांस कोरियोग्राफर है और उसने एक लड़की का हाथ पकड़ रखा है। वहीं, एक लड़का उनका वीडियो बना रहा है। इस तस्वीर से साफ है कि श्रेनू पारेख की संगीत के लिए डांस प्रैक्टिस चल रही है और इसमें एक्ट्रेस का भी शानदार डांस होने वाला है। बता दें कि श्रेनू पारेख की संगीत सेरेमनी में सुरभि चंदना और मानसी श्रीवास्तव रंग जमा सकती हैं। श्रेनू, सुरभि और मानसी एक साथ सीरियल इश्कबाज में नजर आई थीं और तीनों हसीनाओं की दोस्ती समय के साथ और गहरी हो गई है। श्रेनू की बैचरलरेट पार्टी में सुरभि ज्योति और मानसी श्रीवास्तव ने खूब हंगामा किया था।

श्रेनू पारेख ने फोटो के जरिए अनाउंस की थी शादी

बता दें कि श्रेनू पारेख ने काफी दिलचस्प अंदाज में अपनी और अक्षय म्हात्रे की शादी का ऐलान किया था। एक्ट्रेस की शादी की भनक फैंस को पहले ही लग गई थी, लेकिन श्रेनू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस को ये गुडन्यूज दी थी। श्रेनू पारेख ने अपने और अक्षय के हाथ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया था कि 45 दिनों में उनकी शादी होने वाली है। हालांकि, अब तक श्रेनू ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फैंस को जल्द ही इसके बारे में भी पता चल जाएगा।