Anupama: लीला के जन्मदिन पर श्रुति रचेगी साजिश, अनुपमा और दिग्विजय की जोड़ी पर लगी बेस्ट कपल की मुहर

Anupama Upcoming Twists: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड़ में देखेंगे कि प्रेम ने अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खाई और अपना नया कैफे खोलने का ऐलान किया है. वहीं बा के जन्मदिन पर दिग्विजय और अनुपमा को बेस्ट कपल का टैग मिला.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 5, 2026 11:36 AM IST

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड की शुरुआत काफी ड्रामे के साथ होती है. अंश अनुपमा से पूछता है कि वह छत पर क्यों आई हैं, तो अनुपमा कहती हैं कि मसाले सुखाने के लिए धूप अच्छी है. इसी बीच लीला (बा) हमेशा की तरह कड़वा बोलना शुरू कर देती हैं. वह अनुपमा को ताना मारती हैं कि वह हर बार किसी नए आदमी के साथ घूमती दिखती हैं और समाज के नियम तोड़ रही हैं. अनुपमा साफ कर देती हैं कि दिग्विजय उनके दोस्त हैं और उन्हें लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

प्रेम का बदला और अनुपमा की मुश्किलें

तभी प्रेम अनुपमा के घर आता है और उनका आशीर्वाद लेता है. बापूजी पूछते हैं कि सब ठीक तो है? प्रेम कहता है कि सब बढ़िया है, वह बस यह बताने आया है कि अनुपमा अपने कैफे की तैयारी जारी रखें क्योंकि कॉम्पिटिशन तगड़ा होने वाला है. प्रेम खुलासा करता है कि वह अपना नया कैफे खोल रहा है. वह सीधे तौर पर अनुपमा को धमकी देता है कि जैसे अनुपमा ने उसकी खुशियां छीनी थीं, वैसे ही वह अनुपमा से उसकी कामयाबी छीन लेगा. वह अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खाता है. जबकि अनुपमा इस बात से खुश है कि चलो प्रेम कम से कम काम तो शुरू कर रहा है.

बा का जन्मदिन और पुरानी यादें

अनुपमा और बापूजी लीला के जन्मदिन के बारे में बात करते हैं. बापूजी बताते हैं कि वनराज के जाने के बाद से लीला ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया है. अनुपमा उन्हें समझाती है कि वक्त बीत जाने से पहले हमें हर पल को जीना चाहिए. बापूजी तैयार हो जाते हैं और अनुपमा उन्हें लीला के दोस्तों को भी बुलाने के लिए कहती है.

राही और श्रुति की प्लानिंग

दूसरी तरफ, राही श्रुति को बताती है कि सपना टूटने के बाद प्रेम पूरी तरह बदल गया है. वह अब मेहनत नहीं बल्कि सिर्फ बदला लेना चाहता है. राही को लगता है कि नफरत से नई शुरुआत नहीं हो सकती, लेकिन श्रुति उसे भड़काती है कि अगर बदला लेने से शांति मिलती है तो प्रेम को पीछे नहीं हटना चाहिए. श्रुति राही को याद दिलाती है कि अब वह प्रेम की पत्नी बनने वाली है, इसलिए उसे उसका साथ देना चाहिए.

अनुपमा-दिग्विजय बेस्ट कपल?

एपिसोड के आखिर में शाह परिवार लीला का जन्मदिन मना रहा है. तभी वसुंधरा धमाका करती है कि श्रुति प्रेम के कैफे में पैसा लगा रही है. अनुपमा दुखी हो जाती है, लेकिन दिग्विजय उसे मोटिवेट करते हैं. तभी वहां मौजूद एक महिला दिग्विजय और अनुपमा की बॉन्डिंग देखकर उन्हें बेस्ट कपल कह देती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.