कुबूल हो गई 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' और 'बेपनाह' के फैंस की दुआएं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑफ एयर नहीं होंगे ये दोनों सीरियल

टीवी पर नहीं होगा इन दोनों ही सीरियल का प्रसारण...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: November 16, 2018 4:29 PM IST

इन दिनों कई टीवी सीरियल्स लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इस लिस्ट में स्टार प्लस के ‘इश्कबाज’ से लेकर कलर्स चैनल के ‘बेपनाह’ और ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ का नाम शामिल है। बता दें कि इश्कबाज अपनी कहानी में होने जा रहे बदलाव को लेकर खबरों में बना हुआ है तो वहीं सिलसिला और बेपनाह को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि जल्द ही ये दोनों ही सीरियल ऑफ एयर होने वाले है।

इस खबर को सुनकर फैंस को काफी धक्का लगा था और हर कोई ये सोच सोचकर निराश था कि इन सीरियल्स के बंद होने के बाद आखिर क्या होगा। कई फैंस तो सोशल मीडिया के जरिए ही निर्माताओं से कई बार गुजारिश कर चुके है कि इन दोनों सीरियल को ना बंद किया जाए।

बता दें कि इस सिलसिले में एक बडा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि आईएमडब्ल्यू ने अपनी एक रिपोर्ट के जरिए दावार किया है कि सिलसिला बदलते रिश्तों का और बेपनाह को बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन इसका प्रसारण अब टीवी पर नहीं बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म (वूट) पर किया जाएगा। देखा जाए तो ये खबर फैंस के लिए एक तरह से राहत की सांस लेकर आया है।

कसौटी जिंदगी के: कुछ इस तरह से अपने प्यार का इजहार करेंगे अनुराग और प्रेरणा, नए प्रोमो से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

बता दें कि इस पोर्टल को एक सूत्र ने बताया है कि सिलसिला और बेपनाह को टीवी पर बंद कर दिया जाएगा। लेकिन इन दोनों ही सीरियल की लोकप्रियता को देखते हुए इसे ऑनलाइन दर्शकों के लिए बंद नहीं किया जाएगा। ये साफ है कि दोनों ही शो को वूट के जरिए जारी रखा जाएगा।

इससे पहले इस शो के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा

बता दें कि ऐसा पहली दफा नहीं है कि किसी सीरियल को टीवी पर ऑफ एयर करने के बाद उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं दिखाया गया है। इससे पहले स्टार प्लस के सीरियल बदतमीज दिल के साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया था।