Khatron Ke Khiladi 12: टीवी सीरियल 'सिर्फ तुम' इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। शो में भले ही रणवीर और सुहानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन सबके बीच ही 'सिर्फ तुम' (Sirf Tum) को लेकर अभी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, 'सिर्फ तुम' की अच्छी खासी परफॉर्मेंस के बाद भी एक एक्ट्रेस ने शो को अलविदा कह दिया है और वह जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी 12' में एंट्री मारने वाली हैं। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रणबीर की सौतेली मां यानी काजल पिसाल (Kajal Pisal) हैं।
एक्ट्रेस काजल पिसाल सीरियल 'सिर्फ तुम' (Sirf Tum) में आशा सक्सेना ओबरॉय की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया है कि एक्ट्रेस जल्द ही 'सिर्फ तुम' को अलविदा कह देंगी। सूत्रों ने काजल के सिलसिले में बात करते हुए कहा, "काजल का किरदार विरोधी है और वह शो का अहम हिस्सा भी हैं। शो में जो ट्रैक चल रहा है, उसमें यह दिखाया जा रहा है कि कैसे काजल रणवीर के पिता से शादी कर लेती है और रणवीर व सुहानी की जिंदगी में तबाही मचाती है। मेकर्स अब इस चीज की तलाश में हैं कि उन्हें इस किरदार के साथ आगे क्या करना है।"
View this post on Instagram
काजल पिसाल (Kajal Pisal) के बारे में बात करते हुए सूत्रों ने आगे बताया, "वह अपना शूट अगले सप्ताह तक पूरा कर लेंगी। उन्होंने भले ही हमें शो छोड़ने की कोई खास वजह नहीं बताई है, लेकिन हम सबने सुना है कि वह 'खतरों के खिलाड़ी' का हिस्सा बनने के लिए 'सिर्फ तुम' को छोड़ रही हैं।" बता दें कि अभी तक इस मामले पर खुद काजल पिसाल ने कुछ नहीं कहा है।
'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) की बात करें तो रोहित शेट्टी का यह शो 2 जुलाई से टीवी पर शुरू हुआ था। शो में शिवांगी जोशी, सृति झा, प्रतीक सहजपाल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर, रुबीना दिलाइक, निशांत भट्ट, तुषार कालिया, चेतना पांडे, कनिका मान और अनेरी वजानी जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे। वहीं पिछले सप्ताह ही एक्ट्रेस एरिका पैकर्ड को शो छोड़कर जाना पड़ा था।
Subscribe Now
Enroll for our free updates