Sonu Singh Video With Satish Shah Wife Madhu: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 25 अक्टूबर को उन्होंने अपनी आखिरी सास ली, जिसके बाद तमाम स्टार्स अभिनेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं, 27 अक्टूबर को सतीश शाह की प्रेयर मीट रखी गई. इस मौके पर साराभाई वर्सेस साराभाई की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई. हर किसी ने चेहरे पर मुस्कुराहट और नम आंखों के साथ सतीश शाह को याद किया. सतीश सेट पर कॉमेडी के लिए जाने जाते थे. सतीश शाह की प्रेयर मीट पर सुरों का जादू भी देखने के लिए मिला. सोनू निगम ने उनकी याद में एक शानदार गाना गाया, जिसका वीडियो वायरलहो रहा है.
सोनू निगम ने गाया गाना
सतीश शाह (Satish Shah) की प्रेयर मीट पर स्टार्स ने उन्हें खास अंदाज में याद किया. इस मौके पर साराभाई की स्टार कास्ट ने मिलकर शो का टाइटल ट्रैक दिवंगत अभिनेता के लिए गाया. इस मौके पर हर किसी की आंखें अभिनेता को याद करके नम हुईं, लेकिन सभी स्टार्स मुस्कुरा रहते दिखे. इसके बाद सोनू निगम (Sonu Singh) ने भी अपनी खूबसूरत आवाज में उन्हें याद किया. सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज से 'तेरे मेरे सपने' गाना गाया. सिंगर ने इस मौके पर पूरे माहौल को काफी ज्यादा भावुक कर दिया. सोनू निगम इस मौके पर अभिनेता की पत्नी मधु के सामने जाकर इस गाने को गाते दिखे, जिस वजह से वह काफी ज्यादा भावुक हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम गाना गाते गाते माइक मधू के आगे कर देते हैं और वह गाने की कोशिश भी करती हैं, लेकिन कुछ गा नहीं पातीं. वह सिर्फ एक शब्द कहकर भावुक हो जाती हैं.
TRENDING NOW
पत्नी के साथ रहना चाहते थे सतीश शाह
बता दें कि सतीश शाह अपनी पत्नी मधु से बेहद प्यार करते थे और उसी के लिए जीना भी चाहते थे. मधु अल्जाइमर से पीड़ित हैं और इसी वजह से अभिनेता ने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी की किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था. कपल के लिए ये बड़ा फैसला था, लेकिन अभिनेता के अचानक निधन ने मधु को तोड़कर रख दिया है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates