Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'बातें शुरू हो गईं...' 21 साल की उम्र में शादी करेंगी Sumbul Touqeer Khan, कौन है दूल्हे राजा?

Sumbul Touqeer Khan On Wedding Plan: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपने वेडिंग प्लान पर बात की है. साथ ही बताया है कि उन्हें फ्यूचर में कैसा पति चाहिए.

By: Kavita  |  Published: March 21, 2025 3:41 PM IST

'बातें शुरू हो गईं...' 21 साल की उम्र में शादी करेंगी Sumbul Touqeer Khan, कौन है दूल्हे राजा?

Sumbul Touqeer Khan On Wedding Plan: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने तेजी से इंडस्ट्री में पॉपुैलिरिटी हासिल की है. वह सीरियल इमली के बाद से ही टीवी की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं. सुंबुल अभी महज 21 साल की हैं, लेकिन उनका नाम कई को-स्टार्स के साथ जुड़ चुका है. इसी वजह से वह अपने फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं. इन सबके बीच, अब सुंबुल ने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ा मजेदार अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके घर में शादी की बातें शुरू हो गई हैं.

क्या शादी करेंगी सुंबुल तौकीर खान

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने टाइम्स नाउ को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे वेडिंग प्लान और फ्यूचर हसबैंड पर सवाल किया गया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह किसी एक्टर को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगी या फिर बिजनेसमैन को? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'फिल्हाल, इन दिनों मैं अपना सारा वक्त घर पर बिता रही हूं. मैं कोई भी शूट नहीं कर रही. हम बहुत बातें करते हैं और ज्यादातर चर्चा मेरी शादी के बारे में होती है. कुछ सवाल मेरी शादी के सिलसिले में इतने अजीब होते हैं कि मैं यहां उन्हें बता भी नहीं सकती. लेकिन हां अभी मेरी शादी में बहुत वक्त है.' सुंबुल ने अपनी लाइफ पार्टनर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि उन्हें कैसा हसबैंड चाहिए.

कैसे होंगे सुंबुल के दूल्हे राजा

सुंबुल ने अपने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी कोई खास लिस्ट नहीं है, मुझे लगता है कि अगर वो एक्टर है तो मेरे काम को आसानी से समझ जाएगा. मेरा शेड्यूल आसानी से उसे समझ आएगा, क्योंकि हम एक ही इंडस्ट्री से आते होंगे. अगर वो किसी और फील्ड का होगा तो उसे चीजों को समझने में बेशक टाइम लगेगा. इसी वजह से अभी मैंने इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया है. जब वक्त आएगा तब जरूर देखेंगे. बता दें कि सुंबुल तौकीर खान का नाम कई एक्टर्स संग जुड़ा है, जिसमें शालीन भनोट और फहमान खान का नाम सबसे आगे हैं. हालांकि, अब इन दोनों एक्ट्रेस से ही सुंबुल दूर हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों की ऐसी ही खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुड लाइफ...