टीवी की फेमस एक्ट्रेस जो इन दिनों अपने नए शो की शूटिंग में बिजी हैं, इस दौरान वो अपने शूट की तैयारी में थीं, कि तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो गिरने लगी, तभी उन्हें संभाल लिया गया, हम बात कर रहे हैं, टीवी शो 'इत्ती सी खुशी' में नजर आने वाली सुम्बुल तौफीक की. दरअसल, शूटिंग के दौरान अचानक सुम्बुल की तबीयत बिगड़ गई. बताया जा रहा है, कि एक्ट्रेस का ब्लड प्रेशर (बीपी) अचानक लो हो गया था, जिसकी वजह से वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं. सेट पर मौजूद लोगों और उनके को-एक्टर ने तुरंत उन्हें संभाला.
वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुम्बुल के को-एक्टर उन्हें कहते दिख रहे हैं, 'अगर खड़ा नहीं हुआ जा रहा तो मैं उठा लूं?' लेकिन सुम्बुल ने साफ कहा कि सब उन्हें छोड़ दें, वो खुद संभल जाएंगी. इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित हो गए और कमेंट्स में जल्द स्वस्थ होने की दुआएं करने लगे.
फैंस कर रहे ऐसे रिएक्ट
वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर #GetWellSoonSumbul ट्रेंड करने लगा है. फैंस उनकी तबीयत को लेकर लगातार अपडेट पूछ रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक होकर सेट पर लौटें.
शो में सुम्बुल का ये है किरदार
शो में सुम्बुल 'अन्विता दिवेकर' का रोल निभा रही हैं. एक ऐसी लड़की जो अपनी मां के निधन के बाद छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी उठाती है, क्योंकि पिता को शराब की लत है, तो अन्विता हर मुश्किल का सामना अकेले करती है और अपने परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करती है.
रोमांटिक सीन की शूटिंग के दौरान हुई तबीयत खराब
जिस वक्त सुम्बुल की तबीयत बिगड़ी, उस वक्त वो किसी रोमांटिक सीन की शूटिंग कर रही थीं. वीडियो में वो व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और बैकग्राउंड भी काफी ड्रीमी नजर आ रहा है. फिलहाल, एक्ट्रेस को आराम करने की सलाह दी गई है और फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates