Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Exclusive: गुंडों को लाखों रुपये देकर घर लौटे Sunil Pal, पहली बार किडनैपिंग की खौफनाक रात का किया खुलासा

Sunil Pal On Kidnapping Night: सुनील पाल घर लौट आए हैं. बीती रात उनके गायब होने की खबर आई थीं. अब उन्होंने इंटरव्यू में अपने किडनैपिंग का खुलासा किया है.

By: Kavita  |  Published: December 4, 2024 7:23 PM IST

Exclusive: गुंडों को लाखों रुपये देकर घर लौटे Sunil Pal, पहली बार किडनैपिंग की खौफनाक रात का किया खुलासा

Sunil Pal On Kidnapping Night: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर ने फैंस को चिंता में ला दिया था. बीती रात सुनील पाल एक शो के बाद अचानक ही गायब हो गए थे, जिसके बाद परिवार के लोग पुलिस की मदद से उनकी तलाश में लगे हुए थे, लेकिन अब कॉमेडियन घर लौट आए हैं और उन्होंने अपनी किडनैपिंग की खौफनाक रात का खुलासा किया है. उन्होंने घर आने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वह घर लौट आए हैं, लेकिन उन्हें किडनैप किया गया था और वह लाखों रुपये देकर घर लौटे हैं.

किडनैपर्स को सुनील पाल ने दिए लाखों रुपये

कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने हमारे सहयोगी Zee News से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने किडनैपिंग के पल पल के बारे में खुलकर बताया है. सुनील पाल ने सबसे पहले खुद के सुरक्षित होने की बात बताई. उन्होंने कहा, "आप लोगों की दुआ से मैं सुरक्षित हूं और मुंबई आ चुका हूं. मैं घर पर हूं. 2 तारीख की शाम को मुझे एक शो के लिए जाना था. शो के नाम पर बुकिंग थी, लेकिन जब मैं वहां पर गया तो वो एक किडनैपिंग थी. मेरे चेहरे पर पट्टी बांधी मुझे कहीं लेकर गए. शुरू शुरू में वो लोग अच्छे रहे. एक दो घंटे का सफर में पता चला कि ये किडनैपिंग है. उन्होंने मुझसे कहा कि हमें आपसे सिर्फ पैसे चाहिए. हमें पैसे दे दो हम छोड़ देंगे. मैं जान गया था कि वो खतरनाक लोग है. पहले 20 लाख मांगे. फिर बात 10 लाख पर पहुंची. दूसरे दिन उन्होंने मुझसे सारे दोस्तों के नंबर लिए थे. उन्होंने मुझे साढ़े सात लाख रुपये लेकर छोड़ दिया."

मेरठ रोड़ पर सुनील पाल को छोड़कर भागे किडनैपर

सुनील पाल ने आगे किडनैपर के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे आंखों पर पट्टी थी. मेरा मोबाइल भी उन्होंने ले रखा था. सारा एक्सेस उनके पास था. जब जब मुझे वो खोलते थे तो उनके मुंह पर कपड़ा होता था. इसी वजह से मैं ज्यादा जान नहीं पाया. ये सब 24 घंटे के अंदर हो गया. मेरा दिमाग भी काम नहीं कर पाया. मैं स्ट्रेस में था. उन्होंने मुझे शाम को मेरठ रोड़ पर छोड़ दिया.

5 से 6 लोगों का था पूरा गैंग

सुनील पाल ने आगे बताया कि बुकिंग हरिद्वार की थी, लेकिन रास्ते में वो मुझे कहीं लेकर गए. 1 या 2 घंटे का सफर था. आंखों पर पट्टी थी तो मैं उन्हें नहीं देख पाया. किसी रूम में लेकर गए थे. वहां पर रात भर रखा था. उन्होंने मुझसे पैसों के बदले छोड़ने की बात कही. फिर उन्होंने मुझसे पूछा कैसे दोगे. तब अकाउंट का कहा मैंने. इसके बाद वह पट्टी बांधकर फिर मुझे गाड़ी में लेकर गए. सारा प्रोसेस किया, जिसमें शाम हो गई. जैसे ही शाम तक उनका प्रोसेस हुआ तब उन्होंने मुझे छोड़ दिया.

घर आने के लिए किडनैपर से लिए पैसे

इसके आगे सुनील पाल ने खुलासा किया कि वो छह सात लोग थे. जब गाड़ी में पट्टी खोली तब वह पांच लोग थे. उन्होंने गाजियाबाद मेट्रो जाने वाले मेरठ रोड़ पर मुझे छोड़ दिया था. सुनील पाल ने यह भी बताया कि उन्होंने मुझे मेरठ रोड़ पर छोड़, जहां से गाजियाबाद की मेट्रो जाती है. सुनील पाल ने आखिर में ये भी बताया कि उन्हें घर आने के पैसे भी किडनैपर ने ही दिए थे. 20 हजार रुपये लेकर वह फ्लाइट्स से घर आए थे, क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

कौन हैं सुनील पाल?

बता दें कि सुनील पाल मशहूर कॉमेडियन हैं, जो कई कॉमेडी शो का हिस्सा रह चुके हैं. वह बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं. सुनील पाल हम सब उल्लू है, भावनाओं को समझों, क्रैजी 4, बॉम्बे टू गोवा समेत कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.