लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर पहुंची सुनीता आहूजा
Krushna Abhishek Falls At Mami Sunita Ahuja's Feet: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच सालों से चल रहे विवाद से तो हर कोई वाकिफ है. हालांकि, अब सालों से चली आ रही ये नाराजगी अब खत्म होगी नजर आ रही है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मामी और भांजे का मिलन हो गया है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. ये क्लिप 'लाफ्टर शेफ्स 3' (Laughter Chefs 3) के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो की है, जिसमें सुनीता की सरप्राइज एंट्री दिखाई गई है और यूं अचानक सेट पर मामी को देखकर कृष्णा (Krushna Abhishek) और कश्मीरा दोनों की हालत खराब हो जाती है. दोनों की हैरानी और इमोशनल मोमेंट वाला अंदाज अब लोगों का दिल जीत रहा है.
टीवी के सबसे पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 3' का सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो की शुरुआत समर्थ जुरेल के यूनिक बर्थडे सेलिब्रेशन से होती है और फिर वापस सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी कुकिंग चैलेंज पर आ जाते हैं. जब सभी कंटेस्टेंट कुकिंग कर रहे होते हैं, इसी बीच अचानक सेट पर सुनीता आहूजा की आवाज सुनाई देती है, 'कृष्णा, ओए कृष्णा' जैसे ही ये आवाज कृष्णा और कश्मीर के कानों तक पहुंची है वो इसे पहचान जाते हैं और शॉक्ड रह जाते हैं. इसके बाद ही सुनाता शाइनी ब्लैक पैंट और ब्लेजर वाले लुक के साथ स्टाइलिश अंदाज में शानदार एंट्री लेती हैं.
प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही मामी सुनीता आहूजा कुकिंग सेट पर एंट्री करती हैं, वैसे ही कृष्णा अभिषेक मामी के पैर छूने के लिए पूरी तरह से जमीन पर लेट जाते हैं, वहीं सालों बाद इस मिलन को देखकर कश्मीरा शाह भी काफी इमोशनल हो जाती हैं और उनका ये इमोशनल मोमेंट देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखों में आंसू तैर जाते हैं. कृष्णा अभिषेक और मामी सुनीता आहूजा का सालों बाद मिलन वाला ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं अगर बात करें कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच के झगड़े की तो ये तब शुरू हुआ था, जब गोविंदा को टीवी पर कृष्णा का एक मजाक बुरा लग गया था. इसके तुरंत बाद ही सुनीता ने भी कृष्णा और कश्मीरा से दूरी बना ली. साल 2016 से शुरू हुए इस विवाद की वजह से गोविंदा और सुनीता ने 'द कपिल शर्मा शो' में आने से भी मना कर दिया था, क्योंकि उसमें कृष्णा काम करते थे. वहीं कई बार गोविंदा ने आरोप लगाया कि, कृष्णा दूसरों का अपमान करके पैसे कमाते हैं. वहीं इस विवाद में आग में घी डालने का काम कश्मीरा शाह के एक ट्वीट ने किया था, जिसमें उन्होंने 'पैसों के लिए नाचने वाले लोगों' का जिक्र किया था, जो उस समय काफी ज्यादा वायरल हुआ था और लोगों ने इसे सुनीता पर तंज माना था.
View this post on Instagram
हालांकि, हाल ही में जब गोविंदा के पैर में गलती से गोली लग गई थी, तब कृ्ष्णा और कश्मीरा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच दूरियां कम होती दिखीं. वहीं अब सुनीता का 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर आना साफ इशारा कर रहा है कि परिवार ने आखिरकार पुरानी कड़वाहट भुला दी है. वहीं इसके पहले एक और वीडियो सामने आया था, वो 'लाफ्टर शेफ्स 3' के शूटिंग सेट का था, जहां सुनीता आहूजा ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को गले लगाया था और कहा था कि, 14 साल का वनवास खत्म हुआ. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…