कौन होगा सनी लिओनी का हीरो? तिवारी या विभूति

'भाबी जी घर पर हैं' में बड़े पर्दे की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन की एंट्री होने वाली है। जिससे तिवारी जी और विभूति जी की किस्मत बदलने वाली हैं।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: September 30, 2016 2:18 PM IST

तिवारी जी और विभूति जी के दिन बदलने वाले हैं अजी इनको कोई लॉटरी नही वाली हैं। इससे भी बढ़कर सीरियल में कुछ होने वाला हैं। 'भाबी जी घर पर हैं' में बड़े पर्दे की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन की एंट्री होने वाली है। जिससे तिवारी जी या और विभूति जी की किस्मत बदलने वाली हैं।

खबर के मुताबिक शो 'भाबी जी घर पर हैं' में सनी लियोन खुद के रोल में ही नजर आएंगी। साथ ही सीरियल में सनी एक डायरेक्टर के साथ हीरो की तलाश में आएंगी। सीरियल के एक सीक्वेंस में सनी उस रोड पर घूमते नजर आएंगी जहां विभूति, अनीता, अंगूरी भाभी और तिवारी जी रहते हैं। जहा वो और उनके डायरेक्टर एक हीरो के तलाश में होते। यह सीक्वेंस बेहद मजेदार होगा, जहां पर शो के दर्शकों को डांस सीक्वेंस देखने का मौका मिलेगा। इसमें सनी भी ‘भाबी जी’ के लुक में नजर आएंगी। तब से शुरू होता हैं असली ड्रामा। [इसे भी पढ़े: HOTNESS ALERT! सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का मेकओवर]

अंगूरी भाभी भी हुई इम्प्रे

sunny leone on bhabi ji ghar par hai

खबर के मुताबिक, अंगूरी भाभी का किरदार निभा रही एक्टर शुभांगी अत्रे, सनी लियोन को सीरियल के से पर देखकर काफी खुश नजर आ रही थी। उनके मुताबिक सनी के आने से सेट पर एक अजीब हलचल दिखा रही हैं। सनी के साथ काम करने में काफी मजा आया। उन्हें किसी भी चीज को लेकर कोई हिचक नहीं रहती। वह मिल जुल कर काम करने वाले नेचर की हैं। उन्हें मेरी याने अंगूरी भाभी के किरदार की फेमस लाइ ‘सही पकड़े हैं’ सिखी और इसमे भी काफी मजा आया।

डायरेक्टर राजीव चौधरी के सनी की खुल कर की तारीफ

हम आपको बताना चाहेंगे की सनी लियोन जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘बेईमान लव’ का प्रमोट करने के लिए 'भाबी जी घर पर हैं' पहुची थी। जहा सनी ने ना सिर्फ फिल्म का प्रमोशन किया बल्कि सेट पर भी सब से मिली और खूब मजाक-मस्ती की। 'बेईमान लव' के डायरेक्टर राजीव चौधरी बताते हैं की, सनी एक बहुत ही सुलझी हुई एक्ट्रेस है। मैंने जब सनी को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उसे यह स्क्रिप्ट बहुत पसंद आयी और फिर सनी ने इस फिल्म को एक अलग ही पहचान दे दी। राजीव बताते हैं कि, सनी लियोनी के पास वो सभी क्वालिटीज हैं जो किसी मेनस्ट्रीम हीरोइन में होनी चाहिए। उनके पास इंडियन लुक है। सनी की एक्टिंग अब पहले जैसी नही रही, सनी ने अपने आप को बहुत इम्प्रूव किया है, इस फिल्म में सनी ने बेहतर परफॉरमेंस दी है। राजीव ने ये भी कहा की, उन्होंने एक ठोस काम किया है जो उनके लिए एक नया ट्रैक लेकर आएगा। यह सनी की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है। [इसे भी पढ़े: ‘नागिन सीजन 2’ में नजर आएगे ये 5 नए चेहरे!]