Disha Vakani Latest Video: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का पसंदीदा शो है और इस सीरियल के कलाकार फैंस को सालों से एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन आज भी दर्शकों को दयाबेन की याद आती है, जो साल 2017 से गायब है. दिशा वकानी ने सीरियल में दयाबेन का रोल सालों तक निभाया था लेकिन मैटरनिटी लीव की चलते पहले एक्ट्रेस ने शो से ब्रेक लिया और फिर उन्होंने अचानक ही एक्टिंग से दूरी बना ली. इसके बाद से ही दिशा वकानी के वीडियोज और तस्वीरें सामने आती रहती हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बदला हुआ लुक दिखता है और अब शो छोड़ने के छह साल बाद दिशा वकानी की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं.
दिशा वकानी का लुक देख हैरान हुए फैंस
दिशा वकानी (Disha Vakani) ने टीवी इंडस्ट्री से पूरी तरह दूरी बना ली है लेकिन एक्ट्रेस कभी कभार पैपराजी को स्पॉट हो जाती हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ही व्यस्त दिखती हैं. अब एक्ट्रेस की नई तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें दिशा एक छोटी बच्ची के साथ हैं लेकिन शो छोड़ने के छह साल बाद दिशा को पहचानना काफी मुश्किल हो गया है. दिशा ने अपने आप को आम महिला की तरह जिंदगी में ढाल लिया है. वह फैशन और मेकअप से पूरी तरह दूर हो गई हैं. सामने आई तस्वीर में दिशा वकानी के बालों में तेल साफ नजर आ रहा है और उन्होंने आंखों में मोटा-मोटा चश्मा पहना हुआ है. दिशा का सूट भी काफी सिंपल है, जिससे उन्हें सिंपल और एलिगेंट लुक मिल रहा है. इस तस्वीर में दिशा के चेहरे पर स्माइल भी है, जिससे साफ है कि वह आज भी अपने फैंस के लिए काफी अहम हैं.
TRENDING NOW
फैंस ने दिशा वकानी से पूछा ये सवाल
दिशा वकानी का ये लुक देखकर फैंस हैरान हैं. कुछ लोग एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग दिशा के लुक पर अपने शब्दों के जरिए हैरानी भी दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'कितने दिनों बाद वो दिखी हैं, उनके चेहरे पर कितनी शांति और खुशी दिख रही है.' इसके अलावा कई फैंस दिशा से वापसी पर सवाल कर रहे हैं. पैंस जानना चाहते हैं कि वह टीवी की दुनिया में अब कब वापसी करेंगी. हालांकि, दिशा ने आज तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates