सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी के उन शोज में से एक हैं जिनमें हर साल गरबा और दांडिया का जश्न मनाया जाता है. हालांकि जब से दयादबेन गोकुलधाम सोसाइटी छोड़कर गई है तब से फैंस को गरबे में वो मजा ही नहीं आता है. हालांकि दयाबेन के जाने के बाद भी जेठालाल ने गरबे का जोश कम हीं होने दिया है. इस बात का सबूत जेठालाल का लेटेस्ट वीडियो है. इस वीडियो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी एक दांडिया इवेंट में अपना सिग्नेटर स्टेप करते नजर आ रहे हैं. बीती रात ही मुंबई में एक गरबा नाइट का आयोजन किया था. इस इवेंट में टीवी के कई बड़े सितारे धमाल मचाने पहुंचे थे. इस लिस्ट में दिलीप जोशी, पूनम पांडे, विवेक दाहिया, ओरी और दिव्यांका त्रिपाठी जैसे सितारों का नाम शामिल है.
ओरी ने लूटी टीवी सितारों की महफिल
इस इवेंट में आते ही दिलीप जोशी ने अपने डांस मूव्स के जरिए फैंस का दिल जीत लिया. वहीं ओरी सिर पर बड़ी सी पगड़ी लगाकर रंग जमाते नजर आए. गरबा करते समय ओरी की इस पगड़ी की वजह से हालत खराब हो गई. बावजूद इसके ओरी ने गरबा करना बंद नहीं किया. इस दौरान ओरी अपने आस पास के लोगों को डांस मूव्स सिखाते नजर आए. इतना ही नहीं ओरी ने इस इवेंट में जमकर पोज भी दिए हैं. दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ खूब डांस करती नजर आईं.
View this post on Instagram
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स से ये डिमांड कर रहे हैं फैंस
वहीं देसी लुक में पूनम पांडे ने भी धमाल मचा दिया. पूनम पांडे का लुक देखकर तो उनके फैंस के होश ही उड़ गए हैं. मल्टीकलर के आउटफिट में पूनम पांडे बवाल लग रही हैं. अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट की वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जेठालाल को गरबा करते देखकर फैंस को एक बार फिर से दयाबेन की याद आ गई है. यही वजह है जो फैंस एक बार फिर से जयाबेन को शो में वापस लाने की डिमांड कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates