'कौन गरीब लड़की है ये', बिना मेकअप निकली तेजस्वी प्रकाश, कैमरा देख छुपाया चेहरा, तो नेटिजन्स ने उड़ा दी धज्जियां

Tejasswi Prakash Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें एक ऐसी चीज का सामना करना पड़ा, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: January 1, 2026 7:46 PM IST

'कौन गरीब लड़की है ये', बिना मेकअप निकली तेजस्वी प्रकाश, कैमरा देख छुपाया चेहरा, तो नेटिजन्स ने उड़ा दी धज्जियां

Tejasswi Prakash Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश अपनी खूबसूरती और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्हें एक ऐसी चीज का सामना करना पड़ा, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. बिना मेकअप के स्पॉट हुईं तेजस्वी को नेटिजन्स की भारी ट्रोलिंग और 'बॉडी शेमिंग' का शिकार होना पड़ रहा है.

कैमरा देख चेहरा छिपाती नजर आईं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश हाल ही में मुंबई की सड़कों पर बेहद कैजुअल लुक में नजर आईं. उन्होंने एक ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और वह पूरी तरह से बिना मेकअप के थीं. जैसे ही तेजस्वी की नजर वहां मौजूद पैपराजी पर पड़ी, वह अनकंफर्टेबल हो गईं. ग्लैमरस दिखने वाली एक्ट्रेस ने कैमरे को देख अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की और बिना पोज दिए तेजी से अपनी गाड़ी की ओर बढ़ गईं.

TRENDING NOW

पैप्स से बचती दिखीं तेजू

तेजस्वी ने मीडिया से कोई बात नहीं की और तुरंत अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं. उनका यह व्यवहार देख लोग हैरान रह गए कि आखिर वह खुद को क्यों छिपा रही थीं. जैसे ही तेजस्वी का यह बिना मेकअप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, ट्रोलर्स ने उनकी धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं. कुछ लोगों के कमेंट्स इतने तीखे थे कि उन्होंने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं.

नेटिजन्स ने उड़ाई धज्जियां

कई यूजर्स ने उनके सांवले रंग को लेकर भद्दे कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'ये तो बहुत काली है रे बाबा', तो दूसरे ने लिखा, 'कौन गरीब लड़की है ये' वहीं तीसरे ने लिखा, 'कैसे छिप रही है ये अगर मेकअप होता तो कैसे पोज देती.' हालांकि, जहां एक तरफ ट्रोलर्स उन्हें निशाना बना रहे थे, वहीं तेजस्वी के फैंस उनके बचाव में उतरे और उनका कहना है कि किसी भी कलाकार को हर वक्त सज धज कर रहना जरूरी नहीं है.

सेलेब्रिटीज पर परफेक्ट दिखने का दबाव कहां तक सही?

तेजू के सपोर्ट्स ने कहा कि तेजस्वी बिना मेकअप के भी बहुत प्यारी और 'रियल' लग रही हैं. बहरहाल, इस वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया के दौर में एक्ट्रेसेस पर हर समय परफेक्ट दिखने का कितना दबाव होता है. तेजस्वी प्रकाश जैसी सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस को उनके लुक के लिए इस तरह ट्रोल किया जाना इंटरनेट की कड़वी सच्चाई को बयां करता है.