Temptation Island India Promo: Chetna Pande ने भरी महफिल में किया Jad Hadid को किस, जल-भुनकर राख हुईं Nikita

Chetna Pande kisses Jad Hadid: जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें चेतना पांडे, जैद हदीद को किस करती नजर आ रही हैं।

By: kumar sarash  |  Published: November 7, 2023 8:47 PM IST

Temptation Island India Promo: Chetna Pande ने भरी महफिल में किया Jad Hadid को किस, जल-भुनकर राख हुईं Nikita

Temptation Island India Promo Out: मौनी रॉय और करण कुंद्रा का नया शो टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआत से ही इस शो में धमाल मचना शुरू हो गया है। शो का फॉर्मेट काफी दिलचस्प है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया (Temptation Island India) में चार कपल्स ने हिस्सा लिया है, जो अपने प्यार को परखने आए हैं। शो में चारों कपल्स को अलग-अलग लोगों के साथ रहना है। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Bogg OTT 2) से मशहूर हुए जैद हदीद (Jad Hadid) भी इस शो में आए हैं और अपनी एंट्री से ही वह फीमेल कंटेस्टेंट्स के दिल धड़का चुके हैं। जियो सिनेमा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में जैद हदीद सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए नजर आ रहे हैं।

चेतना पांडे ने किया जैद को किस

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया के नए प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि गर्ल्स विला में आज पार्टी होने वाली है और इस दौरान सभी एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे। बात की जाए जैद हदीद की तो वह कई लड़कियों को पसंद आ रहे हैं। महज 3 दिन के अंदर ही निधि और निकिता के बीच तो जैद हदीद की वजह से गलतफहमियां पैदा हुईं। अब नए प्रोमो में तो वह लड़कियों से ही घिरे नजर आ रहे हैं। वहीं चेतना पांडे तो भरी महफिल में ही उन्हें किस कर रही हैं। टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

TRENDING NOW

देखें टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया का धमाकेदार प्रोमो:

बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे जैद हदीद

बताते चलें कि जैद हदीद इससे पहले सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने आकांक्षा पुरी को किस कर दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल मचा दिया था। इसके लिए जैद हदीद और आकांक्षा पुरी को सलमान खान ने काफी डांटा था। बता दें कि टेम्पटेशन आइलैंड और बिग बॉस 17 के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। लोगों का मानना है कि टेम्पटेशन आइलैंड आने वाले दिनों और भी पॉपुलर हो जाएगा।


About the Author

Kumar Sarash