The 50: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का जानामाना रिएलिटी शो 'द 50' (The 50) इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बवाल मचता ही रहता है. इस समय भी 'द 50' का एक स्टार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है. दरअसल 'द 50' में लोगों ने अचानक ही कुछ ऐसा नोटिस किया जिसकी वजह से लोगों ने उसको आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. यहां पर हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर करण पटेल (Karan Patel) की जिनको आप रमन भल्ला के नाम से भी जानते हैं. 'द 50' में इस समय दिव्या अग्रवाल, मिस्टर फैजू, मोनालिसा, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, चाहत पांडे, दिग्विजय राठी, लक्ष्य कौशिक, रजत दलाल, दुष्यंत कुकरेजा, रूद्र राणा, अर्चना गौतम, करण पटेल, बसीर अली, प्रिंस नरूला, विक्रांत सिंह, शाइनी दोशी, मृदुल तिवारी, अविनाश मिश्रा, हर्ष अरोड़ा, रिद्धि डोगरा, निक्की तंबोली, श्रुतिका अर्जुन और लवकेश कटारिया जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
करण पटेल के हाथ धोकर पीछे पड़े लोग
इतने सारे सितारे होने के बाद भी लोगों की नजर करण पटेल (Karan Patel) पर बनी हुई है. कुछ समय पहले ही करण पटेल के हाथ पर लोगों की नजर गई, जिस पर अल्लाह के नाम का टैटू था. इस टैटू को देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया. देखते ही देखते लोगों ने करण पटेल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि करण पटेल को इस तरह से अल्लाह का टैटू नहीं बनवाना चाहिए. एक तो ये इस्लाम में हराम है दूसरी बात ये है कि इस टैटू की कोई जरुरत नहीं है. लोगों के रिएक्शन से तो ये लग रहा है कि फैंस को करण पटेल की ये हरकत कुछ खास पसंद नहीं आई है.
करण पटेल हाल ही में हुए थे द 50 से बाहर
अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब करण पटेल ने अचानक ही द 50 छोड़ दिया था. ये खबर सुनकर करण पटेल के फैंस को सदमा लग गया था. जिसके बाद दावा किया कि करण पटेल फिर से शो में आने की तैयारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि करण पटेल ने द 50 में काम करने से पहले विवाद खड़ा कर दिया था. करण पटेल ने आरोप लगाए थे कि इंडस्ट्री के लोग उनको काम नहीं दे रहे हैं. सालों तक घर में बैठने के बाद करण पटेल काफी परेशान हो गए थे. इस दौरान करण पटेल की पर्सनल लाइफ में भी खलबली मची हुई थी. दावा किया गया था कि करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता के बीच भी सब ठीक नहीं है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates