Actress Rape Threat: सोशल मीडिया पर किसी जमाने में फैंस अपने चाहने वाले सितारों को फॉलो किया करते थे. आज के समय में यही फैंस अपने चहेते कलाकारों के लिए मुसीबत बन चुके हैं. हाल ये हो गया है कि इन लोगों ने बिना डरे सोशल मीडिया पर तरह तरह की धमकी देनी शुरू कर दी है. ये लोग धमकी देने से पहले एक बार नहीं सोचते कि इसका अंजाम क्या होगा. हाल ही में कुछ लोगों ने टीवी की एक अदाकारा को रेप की धमक दी है. जैसे ही इस हसीना को रेप की धमकी मिली. इसका पाा हाई हो गया. बिना देर किए इस हसीना ने भी अपने हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दे डाला है. यहां हम बात कर रहे हैं द 50 में नजर आ रहीं अदाकारा दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) की जो कि बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस वीडियो में दिव्या अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी है कि कैसे प्रिंस नरुला के फैंस हाथ धोकर उनके पीछे पड़ गए हैं. कुछ समय पहले ही दिव्या अग्रवाल की प्रिंस नरुला और युविका चौधरी से लड़ाई हुई है. इस लड़ाई के बाद से ही उनके फैंस दिव्या अग्रवाल को परेशान कर रहे हैं.
दिव्या अग्रवाल ने सुनाई खरीखोटी
इस बारे में बात करते हुए दिव्या अग्रवाल ने कहा, मुझे बीते कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही हैं. धमकियां तो ठीक है... लेकिन रेप थ्रेट्स... मुझे बोला जा रहा है हमें पता है कि तेरा घर कहां है.10 लड़के लेकर आएंगे. तेरा रेप करेंगे वीडियो बनाएंगे. तू ये डिजर्व करती है. बुरी चीज ये है कि सो कॉल्ड सेलेब्रिटीज के पास इतना समय है कि वो एपिसोड भी देखते हैं और बोलते हैं कि एपिसोड अच्छा था. इतना समय होता है क्या लोगों के पास... फिर ये लोग अपने फैंस के जरिए मुझे ट्रोल करते हैं. वो पहले लोगों की मदद करते हैं घर में रखते हैं और फिर गाना गाते हैं कि ये मैंने किया.
दिव्या अग्रवाल को नहीं पड़ता फर्क
दिव्या अग्रवाल ने ये वीडियो शेयर करके एक बात तो साफ कर दी है कि उनको हेटर्स की हरकतों से फर्क नहीं पड़ता है. वैसे भी बीते कुछ सालों में दिव्या अग्रवाल बहुत बार ट्रोल हो चुकी हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब द 50 के घर में खुलासा हुआ था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति के साथ नहीं रहती हैं. ये खुलासा होते ही दिव्या अग्रवाल के फैंस के बीच हंगामा मच गया था. लोग दिव्या अग्रवाल को गोल्ड डिगर बताने लग गए थे. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates