The 50 Divya Agarwal Controversy: रियलिटी शो द 50 सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में नजर आ रहे तमाम सेलेब्स लड़ाई-झगड़े का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं, जिस वजह से ये रियलिटी शो लड़ाई का अखाड़ा बन गया है. दिव्या अग्रवाल द 50 में काफी पसंद की जा रही हैं लेकिन अब इस रियलिटी शो में दिव्या अग्रवाल की जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है और ये खुलासा भव्या सिंह ने किया है. भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल से लड़ाई के बाद दावा किया कि एक्ट्रेस अपने पति से अलग रहती हैं. बता दें कि बीते दिनों ऐसी रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि दिव्या अग्रवाल अपने पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग होने वाली हैं.
दिव्या अग्रवाल पर भव्या सिंह ने किया बड़ा खुलासा
रियलिटी शो द 50 (The 50) में देखने के लिए मिला था कि एक टास्क के दौरान वॉशरूम एरिया में खड़ी दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने भव्या सिंह से टिशू पेपर मांगा, लेकिन भव्या ने दिव्या की बात को नजरअंदाज कर दिया और टिशू नहीं दिया.भव्या के मुताबिक, उन्हें दिव्या का बात करने का अंदाज पंसद नहीं आता. इसी दौरान दिव्या अग्रवाल रिद्धी डोगरा के पास जाकर विवाद पर काफी रोती हैं, लेकिन इस मौके पर भव्या सिंह बड़ा खुलासा करती हैं. वह गार्डन एरिया में सपना चौधरी के सामने दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी के बारे में कई बड़े खुलासे करती हैं. भाव्या ने बताया कि दिव्या उनके पॉडकास्ट में आई थीं और तब उन्होंने दिव्या से पूछा था कि वह अब कोई रियलिटी शो करेंगी? तब दिव्या ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह बिग बॉस जीत चुकी हैं और अब कोई दूसरी रियलिटी शो नहीं करना चाहतीं. भाव्या सपना के सामने कहती हैं, 'अरे क्या उखाड़ लिया... पीआर कराकर. सपॉटिंग कराके थोड़ा दिख जाती है. तुमने कुछ नहीं किया जिंदगी में, नकली औरत. हम सबके साथ फेक कर रही हो.'
भीख मांगती है... दिव्या अग्रवाल के लिए भव्या सिंह ने क्यों कही ये बात?
भव्या सिंह दिव्या के खिलाफ बोलना बंद नहीं करतीं. वह दिव्या की पर्सनल लाइफ पर चली जाती है और कहती हैं, 'दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर में फूटे थे और ये सब मैंने ही किया था. मैंने आज तक कभी इस बारे में बात नहीं की और ना ही अपने पॉडकास्ट में कुछ कहा है. मैं शायद कभी इस पर बात करूंगी भी नहीं क्योंकि वो इन लोगों का फैमिली मेटर है, लेकिन इस चीज में मुझे इसने ही शामिल किया है. मुंबई में लोगों से भीख मांगती है ये कि मुझसे मिल लो. मेरे घर आ जाओ. अपने पति से अलग रहती है.' भाव्या सिंह शो में दिव्या अग्रवाल को तबाह करने की बात करती हैं. ये बात वह सिद्धार्थ भारद्वाज के सामने कहती हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates