The Great Indian Kapil Show 4: कपिल शर्मा फिर लौटे धमाल मचाने, जानें कब से होगी शुरुआत

The Great Indian Kapil Show Season 4: कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स ने उनके सुपरहिट कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया है.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: December 10, 2025 9:17 PM IST

The Great Indian Kapil Show Season 4: कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स ने उनके सुपरहिट कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया है. टीवी पर सालों तक धमाल मचाने के बाद कपिल ने ओटीटी की दुनिया में एंट्री की थी, जहां उनके तीन सीजन पहले ही काफी पसंद किए जा चुके हैं. अब चौथा सीजन भी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

20 दिसंबर से होगी स्ट्रीमिंग

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 10 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर बताया कि The Great Indian Kapil Show Season 4 की स्ट्रीमिंग 20 दिसंबर से रात 8 बजे शुरू होगी. वीडियो में कपिल शर्मा अपने पुराने अंदाज में जबरदस्त मस्ती करते दिख रहे हैं.

कपिल की जोरदार वापसी?

इस सीजन में भी कपिल के साथ ही उनकी पूरी टीम नजर आएगी. जिसमें सारे पुराने कलाकार भी दिखाई देंगे, जो कॉमेडी का परफेक्ट डोज दर्शकों को देते नजर आएगी. इतना ही नहीं वीडियो में सारे कलाकार अपने मजेदार रोल्स और जोक्स के साथ तहलका मचाएंगे, जिसे देखकर फैंस खासे एक्साइटेड हैं.

अपनी फिल्म से कपिल फैंस को करेंगे एंटरटेन

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को लेकर भी सुर्खियों में हैं. ऐसे में शो के ऐलान ने फैंस की खुशी को डबल कर दिया है. एक तरफ उनकी फिल्म का एक्साइटमेंट, दूसरी तरफ शो के नए सीजन का सरप्राइज, कपिल इस साल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं.

ओटीटी पर शानदार सक्सेस के बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का चौथा सीजन दर्शकों को और क्या नया दिखाएगा, यह देखने का इंतजार अब बस कुछ दिनों का रह गया है. फैंस 20 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब कपिल और उनकी टीम फिर से हंसी का तूफान लेकर आने वाले हैं.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.