'द कपिल शर्मा शो' से नहीं कटा है नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता, अर्चना पूरन सिंह ने कहा ‘मुझे इस बारे में...’

सूत्रों के अनुसार 'द कपिल शर्मा शो' पर नवजोत सिंह सिद्धू की जगह अब अर्चना पूरन सिंह नजर आएंगे।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 19, 2019 1:13 PM IST

भारतीय नेता नवजोत सिंह सिद्धू जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर बने रहेंगे या नहीं, इस पर काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है और जब से 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अर्चना पूरन सिंह सिद्धू पाजी की कुर्सी पर नजर आ रही हैं, तब से तो लोग ऐसा मानने ही लगे हैं कि अब कपिल के शो से नवजोत सिंह सिद्धू का पत्ता साफ हो चुका है।

नवजोत सिंह सिद्धू का साथ देना कपिल शर्मा को पड़ा भारी, फैंस ने दी शो को बायकॉट करने की दी धमकी

हालांकि इस मामले पर अर्चना पूरन सिंह का कुछ और ही कहना है। अर्चना पूरन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि 'द कपिल शर्मा शो' पर वो नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस कर रही हैं या नहीं ? क्योंकि जब उन्होंने शो के लिए शूट किया था, तब यह मुद्दा ही नहीं था।

अर्चना पूरन सिंह के अनुसार, ‘मुझे सिद्धू पाजी के बारे में कोई जानकारी नहीं है, मुझे भी मीडिया से ऐसा सुनने में आ रहा है। मुझे चैनल या शो के क्रिएटिव हेड्स ने ये नहीं बताया है कि मैं शो का परमानेंट हिस्सा हूं।’

अर्चना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि, ‘मैंने 9 फरवरी और 13 फरवरी के दिन शो के दो एपिसोड्स को शूट किया था, जो कि पुलवामा आतंकी हमले से पहले की बात है। इसके बाद मैंने कोई भी एपिसोड शूट नहीं किया है।’

पुलवामा आतंकी हमला: अनुपम खेर ने ट्विटर पर उड़ाई नवजोत सिंह सिद्धू की खिल्ली, कहा ‘जब आप ज्यादा बोलते हैं....’

बता दें नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने बयान में यही कहा था कि वो अपने राजनीतिक कामों के चलते 'द कपिल शर्मा शो' के लिए शूट नहीं कर पाए थे, जिस कारण निर्माताओं ने दो एपिसोड्स के लिए किसी और को लिया है। उन्हें शो के निर्माताओं की तरफ से ऐसी कोई जानकारी भी नहीं दी गई है कि वो शो का हिस्सा नहीं रहे हैं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...