Today TV News 1 August 2022: टीवी के गलियारे में आज भी काफी हलचल मची हुई है। आज भी टीवी के कई सितारे धमाल मचा रहे हैं। खबर है कि करण जौहर एक और टीवी हसीना पर मेहरबान हो गए हैं। टीवी अदाकारा साक्षी तंवर ने कहानी घर घर की को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। नागिन 6 में जल्द ही एक नई एंट्री होने वाली है। राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे डाला है। तो फिर देर किस बात की, चलिए जानते हैं कि आज टीवी की दुनिया में क्या चल रहा है।
श्रद्धा आर्या के बाद TV की इस हसीना को मिला बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका
खबर है कि टीवी अदाकारा जन्नत जुबैर करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा बनने वाली हैं। इस फिल्म में जन्नत जुबैर एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इससे पहले अर्जुन बिजलानी और श्रद्धा आर्या को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया था।
View this post on Instagram
पार्वती बनने के लिए साक्षी तंवर ने की थी ये डिमांड
टीवी अदाकारा साक्षी तंवर ने कहानी घर घर की में पार्वती का किरदार निभाने के लिए एक अजीब सी शर्त रखी थी। साक्षी तंवर ने मेकअप आर्टिस्ट से हीरे की बिंदी मांग ली थी। ये बात सुनकर मेकअप आर्टिस्ट की हालत खराब हो गई थी। अब जाकर साक्षी तंवर ने इस बात का खुलासा किया है।
View this post on Instagram
फरमानी नाज के शिव भजन गाने पर भड़के मुस्लिम कट्टरपंथी
इंडियन आइडल का हिस्सा करह चुकीं सिंगर फरमानी नाज शिव भजन गाकर बुरी तरह फंस गई हैं। शिव का भजन गाने की वजह से मुस्लिम कट्टरपंथी फरमानी नाज के पीछे पड़ गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फरमानी नाज हर हर शंभू गाना गाया है जिसको सुनने के बाद देवबंदी उलेमाओं ने उनके खिलाफ मोर्चो खोल दिया है।
चारू असोपा की तारीफ करते दिखे राजीव सेन
तलाक की खबरों के बीच राजीव सेन ने अपनी पत्नी की जमाने के सामने तारीफ कर डाली है। राजीव सेन ने दावा किया है उनकी बेटी की तबियत खराब है। बेटी की देखभाल करने के लिए चारू असोपा ने अपनी सेहत भी दांव पर लगा दी है।
नागिन 6 में होगी इस हसीना की एंट्री
खबर है कि नागिन 6 में एक और एंट्री होने जा रही है। टीवी अदाकारा अंकिता भट्ट नागिन की की कास्ट का हिस्सा बनने वाली हैं। इससे पहले अंकिता भट्ट सरे आम मोहब्बत नाम के शो का हिस्सा रह चुकी है। अब टीवी की ये हसीना तेजस्वी प्रकाश के साथ काम करेगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates