Today TV News 2 August 2022: ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब टीवी के सितारे सोशल मीडिया पर हंगामा न मचाते हो। आज भी टीवी सितारे सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अनुपमा स्टार गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक मीलियर फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। दूसरी तरफ नच बलिए 10 को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। नागिन 6 की कास्ट में एक और सितारे की एंट्री होने वाली है। वहीं सृति झा को बॉलीवुड में काम करने का एक शानदार मौका मिल गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज भी टीवी की दुनिया में बवाल मचा हुआ है। चलिए जानते हैं कि टीवी की दुनिया में कौन सी 5 खबरें धमाल मचा रही हैं।
बिग बॉस 16 का हिस्सा बनेंगी दिशा परमार
बड़े अच्छे लगते हैं 2 स्टार दिशा परमार को बिग बॉस 16 में जाने का मौका मिला है। खबर है कि दिशा परमार बिग बॉस 16 का हिस्सा बन सकती हैं। वैसे भी बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ही बंद होने वाला है। हालांकि अब तक भी दिशा परमार ने इस खबर पर मुहरल नहीं लगाई है।
View this post on Instagram
नागिन 6 में अर्जित तनेजा को रिप्लेस करेगा ये सितारा
खबर है कि नागिन 6 से टीवी एक्टर अर्जित तनेजा का पत्ता साफ हो चुका है। अर्जित तनेजा की जगह नागिन 6 में टीवी एक्टर आकाश जग्गा की एंट्री होने वाली है। इससे पहले आकाश जग्गा सीरियल ससुराल सिमर का 2 में नजर आए थे। इस शो में आकाश जग्गा ने सिमर के छोटे भाई का किरदार निभाया था।
View this post on Instagram
एक मीलियन फैंस का जश्न मनाते दिखे गौरव खन्ना
सीरियल अनुपमा स्टार गौरव खन्ना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मीलियन फॉलोअर्स जमा कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर एक शानदार वीडियो शेयर करके गौरव खन्ना ने इस बात का जश्न मनाया है। इस वीडियो में गौरव खन्ना के साथ रुपाली गांगुली भी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में एंट्री करेंगी सृति झा
खतरों के खिलाड़ी 12 में अपमा दमखम दिखा रही टीवी अदाकारा सृति झा जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का हिस्सा बनने वाली हैं। सृति झा के अलावा अर्जित तनेजा भी करण जौहर की इस फिल्म में काम करने वाले हैं। अब तक करण जौहर ने टीवी के कई कलाकारों के अपनी फिल्म में जगह दी है। फैंस दावा कर रहे हैं कि करण जौहर टीवी सितारों के जरिए अपनी फिल्म को हिट करवाना चाहते हैं।
View this post on Instagram
नच बलिए 10 के मेकर्स ने फिर दिया फैंस को धोखा
खबर है कि नच बलिए 10 इस साल टीवी पर दस्तक नहीं दे पाएगा। अब ये शो अगले साल ऑन एयर किया जाएगा। मेकर्स ने नच बलिए 10 की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बीते कुछ समय में कई सितारों का नाम नच बलिए 10 से जोड़ा जा चुका है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates