Today TV News 28 July 2022: आज भी टीवी की दुनिया में तरह तरह की खबरें सुनने को मिल रही हैं। आज टीवी सितारे अलग अलग कारणों के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ समय पहले ही बिग बॉस स्टार डिंपी गांगुली मां बन गई हैं। वहीं धीरज धूपर ने अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा के साथ मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस 16 में जाने से साफ इनकार कर दिया है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको टीवी की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
मां बनीं डिंपी गांगुली
बिग बॉस स्टार डिंपी गांगुली तीसरी बार मां बन गई हैं। कुछ समय पहले ही डिंपी गांगुली ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया है। डिंपी गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। डिंपी गांगुली इस बार एक बेटे की मां बनी हैं।
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर को मैरिज ब्यूरो समझते हैं अर्जुन बिजलानी
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस 16 में जाने से साफ इनकार कर दिया है। अर्जुन बिजलानी ने बिग बॉस 16 को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। अर्जुन बिजलानी ने दावा किया है कि बिग बॉस 16 का घर मैरिज ब्यूरो है जहां पर उनका कोई काम नहीं है।
View this post on Instagram
टीवी से विदाई लेगा सिर्फ तुम
एंटरटेनमेंट (Entertainment News) खबरों की मानें तो सीरियल सिर्फ तुम जल्द ही टीवी से विदाई लेने वाला है। विवियन डीसेना का ये शो कलर्स टीवी की जगह अब वूट पर प्रसारित किया जाएगा। शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने ये फैसला किया है।
धीरज धूपर की पत्नी ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट
धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले विन्नी अरोड़ा ने अपना शानदार मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूज में विन्नी के साथ धूरज धूपर भी नजर आए। सोशल मीडिया पर टीवी के इस कपल की तस्वीरों ने हंगामा मचा दिया है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ को लेकर शोएब इब्राहिम ने दिया बड़ा बयान
कुछ समय पहले ही शोएब इब्राहिम के टीवी शो धुनकी का प्रोमो रिलीज हुआ है। इस शो का प्रोमो सामने आने के बाद शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है। शोएब इब्राहिम ने दावा किया है कि दीपिका कक्कड़ उनकी छोटी से छोटी गलती पकड़ लेती हैं।
View this post on Instagram
Subscribe Now
Enroll for our free updates