Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Today TV News 9 August 2022: हिना खान ने मनाई अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी, ट्रोलर्स के निशाने पर आए इमली के मेकर्स

Today TV News 9 August 2022: आज सीरियल इमली स्टार फहमान खान, राहुल वैद्य, हिना खान, दिशा परमार और प्रतीक सेहजपाल जैसे सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। टीवी की दुनिया में आज इन सितारों का बोलबाला देखने को मिल रहा है।

By: Shivani Duksh  |  Published: August 9, 2022 9:01 PM IST

Today TV News 9 August 2022: हिना खान ने मनाई अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी, ट्रोलर्स के निशाने पर आए इमली के मेकर्स

Today TV News 9 August 2022: ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब टीवी के सितारे सोशल मीडिया पर न छाए रहते हों। आज भी टीवी के सितारे लाइमलाइट के मामले में बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज इमली के मेकर्स ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। दूसरी तरफ राहुल वैद्य ने झलक दिोखला जा 10 का ऑफर ठुकरा दिया है। वहीं हिना खान अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर काफी इमोशनल हो गई हैं। रोजाना की तरह आज भी हम आपको बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में टीवी की टॉप 5 खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

राहुल वैद्य ने ठुकराया झलक दिखला जा 10 का ऑफर

बिग बॉस स्टार राहुल वैद्य को हाल ही में झलक दिखला जा 10 का ऑफर दिया गया था। हालांकि राहुल वैद्य ने झलक दिखला जा 10 में जाने से साफ इनकार कर दिया है। ये खबर सुनकर झलक दिखला जा 10 के फैंस काफी निराश हो गए हैं। राहुल वैद्य से पहले भी कई सितारे झलक दिखला जा 10 को लात मार चुके हैं।

हिना खान ने मनाई अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी

टीवी अदाकारा हिना खान आज अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी मना रही हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान ने अपने पिता की याद में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस मौके पर हिना खान अपने पिता की कब्र पर भी पहुंची है। अपने पिता के बारे में बात करते हुए हिना खान काफी इमोशनल हो गईं।

ट्रोलर्स के निशाने पर आए इमली के मेकर्स

अपने नए मोंटाज की वजह से सीरियल इमली के मेकर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। फैंस मेकर्स के मोंटाज को घटिया और बकवास बता रहे हैं। इतना ही नहीं मोंटाज देखकर फहमान खान के फैंस का पारा भी चढ़ गया है।

दिशा परमार मना रही हैं इस बात का जश्न

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 ने अपने एक साल का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर दिशा परमार ने सेट पर टीम के साथ जश्न मनाया। दिशा परमार के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। टीआरपी गिरने के बाद भी दिशा परमार का ये शो टीवी पर टिका हुआ है।

खतरों के खिलाड़ी 12 में वापसी करेंगे प्रतीक सेहजपाल

प्रतीक सेहजपाल वाइल्ज कार्ड के तौर पर खतरों के खिलाड़ी 12 में दोबारा वापसी करने वाले हैं। प्रतीक सेहजपाल ने शो से बाहर होने के बाद नाराजगी जाहिर की थी। वहीं प्रतीक सेहजपाल के फैंस ने भी मेकर्स की लताड़ लगाई थी। ऐसे में मेकर्स ने प्रतीक सेहजपाल को एक और मौका देने का फैसला किया है।