Today TV News: शादी के बंधन में बंधेंगे Aly Goni और जैस्मिन भसीन, कांस में फिर चला Helly Shah का जादू

Today TV News: आज हेली शाह, हिना खान, शिवांगी जोशी, अली गोनी और जैस्मिन भसीन जैसे सितारे लाइमलाइट बटोर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आज ये सितारे क्यों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 20, 2022 4:52 PM IST

Today TV News: हमेशा की तरह आज भी टीवी के सितारे लाइमलाइट बटोरने का मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल की वजह से बॉलीवुड से ज्यादा टीवी सितारे छाए हुए हैं। हिना खान और हेली शाह का कांस लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ अली गोनी ने एक बयान देकर हंगामा मचा दिया है। अली गोनी ने इशारा किया है कि वो जल्द ही जैस्मिन भसीन के साथ शादी करने वाले हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज टीवी की दुनिया में हंगामा मचा हुआ है। चलिए जानते हैं कि आज टीवी की कौन सी 5 मसालेदार खबरें फैंस का ध्यान दे रहे हैं।

वायरल हुआ हेली शाह का दूसरा लुक
टीवी अदाकारा हेली शाह भी कांस 2022 का हिस्सा बनने फ्रांस पहुंची हुई हैं। बीते दिन ही हेली शाह कांस के रेड कारपेट पर धमाल मचाती दिखी थीं। इसी बीच हेली शाह का एक और लुक सामने आ गया है। इस लुक में हेली शाह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

शादी के बंधन में बंधेंगे अली गोनी और जैस्मिन भसीन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अली गोनी ने बातों ही बातों में एक बड़ा खुलासा कर दिया है। अली गोना ने बताया कि उनके परिवार ने उनके और जैस्मिन भसीन के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। ये खबर सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे है कि अली गोनी और जैस्मिन भसीन जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।

कांस में कहर बरपाने पहुचीं हिना खान
टीवी की कोमोलिका हिना खान कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का हिस्सा बनने पहुंच गई हैं। कुछ समय पहले ही हिना खान को कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर हुस्न की बिजलियां गिराते हुए देखा गया है। हिना खान के नाम के कई हैशटैग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

शिवांगी जोशी के जन्मदिन पर मोहसिन खान को न देखकर सोशल मीडिया पर शुरू हुईं बातें
हाल ही में शिवांगी जोशी ने टीवी सेलेब्स को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। इस पार्टी में शिवांगी जोशी के कोस्टार मोहसिन खान नहीं पहुंचे थे। मोहसिन खान के न आने से सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें हो रही हैं। फैंस को लग रहै है कि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अब एक दूसरे की शक्ल नहीं देखना चाहते।

पति के साथ रोमांस करती दिखीं मौनी रॉय
कुछ समय पहले ही मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौना रॉय अपने पति के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं। मोनी रॉय और उनके पति का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)