Today TV News: खबरों के मामले में आज टीवी की दुनिया काफी ठंडी है। आज टीवी की कोई बड़ी खबर सोशल मीडिया पर हंगामा नहीं मचा रही है। हालांकि टीवी के कई सितारे फैंस का ध्यान आज भी खींच रहे हैं। टीवी एक्टर विवियन डीसेना और जैस्मिन भसीन आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। विवियन डीसेना को सेट पर सरप्राइज दिया गया है। वहीं सुधांशु पांडे की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।तो फिर दे किस बात की...। रोजाना की तरह आज भी हम आपको टीवी की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विवियन डीसेना को मिला सेट पर सरप्राइज
टीवी एक्टर विवियन डीसेना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सीरियल सिर्फ तुम की कास्ट ने विवियन डीसेना को सेट पर ही शानदार सरप्राइज दिया।
सुधांशु पांडे की तस्वीर हुई वायरल
सोशल मीडिया पर अनुपमा स्टार सुधांशु पांडे ने एक तस्वीर शेयर की है। इस बचपन की तस्वीर में सुधांशु पांडे का पूरा परिवार एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है। तस्वीर को देखकर फैंस दावा कर रहे हैं कि सुधांशु पांडे हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं।
View this post on Instagram
अली गोनी ने दी जैस्मिन भसीन को जन्मदिन की बधाई
आज टीवी की नागिन जैस्मिन भसीन अपना जन्मदिन मना रही हैं। इसी बीच अली गोनी ने जैस्मिन भसीन को जन्मदिन की बधाई दे डाली है। अली गोनी की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
वायरल हुआ नागिन 6 में सिम्बा नागपाल का लुक
सोशल मीडिया पर सिम्बा नागपाल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सिम्बा नागपाल एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। नागिन 6 के उस लुक में फैंस सिम्बा नागपाल को पहचान ही नहीं पा रहे हैं।
View this post on Instagram
गुम है किसी के प्यार में को बंद करवाना चाहते हैं मेकर्स
सोशल मीडिया पर सीरियल गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स लगातार ट्रोल हो रहे हैं। अब तो हाल ये हो चुका है कि फैंस ने गुम है किसी के प्यार में को बंद करने की मांग करनी शुरू कर दी है।
View this post on Instagram