Today TV News: भारती सिंह ने फैंस को दिखाई अपने बेटे की शक्ल, बॉडी शेमिंग पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी

Today TV News: आज भारती सिंह, पुनीत चौकसी, शिवांगी जोशी और हितेन तेजवानी जैसे सितारे सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोर रहे हैं।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 11, 2022 8:01 PM IST

Today TV News: खबरों के मामले में आज टीवी का गलियारा काफी गर्म है। टीवी के कई सितारे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शिवांगी जोशी ने बॉडी शेमिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वहीं टीवी की जानीमानी कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बेटे की शक्ल फैंस को दिखा दी है। सीरियल कभी कभी इत्तेफाक भी ऑफ एयर की खबरों की वजह से फैंस के बीच छाया हुआ है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वीकेंड पर भी छोटे पर्दे पर आज काफी कुछ देखने को मिल रहा है। तो देर किस बात की... चलिए बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानते हैं कि आज टीवी की कौन से 5 बड़ी खबरें सोशल मीडिया छमाल मचा रही हैं।

बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं शिवांगी जोशी
शिवांगी जोशी ने खुलासा किया है कि वो बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। शिवांगी जोशी ने बताया है कि उनके सीनियर एक्टर्स उनकी शक्ल की मजाक बनाते थे।

भारती सिंह ने फैंस को दिखाई अपने बेटे की शक्ल
हाल ही में भारती सिंह ने अपने बेटे की शक्ल फैंस को दिखा दी है। भारती सिंह के बेटे की शक्ल से पर्दा हटते ही फैंस के बीच हंगामा मच गया है।

स्वर्ण घर में होगी हितेन तेजवानी की एंट्री
सीरियल स्वर्ण घर में टीवी एक्टर हितेन तेजवानी की एंट्री होने वाली है। बीते काफी समय से हितेन तेजवानी किसी हिट टीवी शो में नहीं नजर आए हैं।

ऑफ एयर होगा कभी कभी इत्तेफाक से
खबर है कि टीवी सीरियल कभी कभी इत्तेफाक से ऑफ एयर होने जा रहा है। ये शो चंद महीने भी टीवी पर कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

सिर्फ तुम के इस स्टार ने छोड़ा सिर्फ तुम
सीरियल सिर्फ तुम स्टार पुनीत चौकसी ने शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस खबर ने सिर्फ तुम के फैंस को हैरत में डाल दिया है। पुनीत चौकसी, सिर्फ तुम में निगेटिव किरदार निभा रहे थे।