Today TV News: आज सुबह से ही दिशा वकानी सोशल मीडिया पर छाईं हुई हैं। पहले खबर आई कि दिशा वकानी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में धमाकेदार वापसी करेंगी। शाम होते होते दिशा वकानी के मां बनने की खबर सामने आ गई। दूसरी तरफ हेली शाह का कांस लुक भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसी बीच द कपिल शर्मा शो स्टार सुमोना चक्रवर्ती की शादी भी खबरें भी तेजी से उड़ने लगी हैं। खबर है कि सुमोना चक्रवर्ती काजोल के खानदान की बहू बनने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि आज टीवी की कौन सी 5 खबरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
दिशा वकानी दोबारा बनीं मां
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दिशा वकानी एक बार फिर से मां बन गई हैं। दिशा वकानी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। चार साल पहले भी दिशा वकानी ने एक बेटी को जन्म दिया था। Also Read - TRP में होने के बावजूद Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को लात मार गए ये सितारे, रातों-रात हुए गायब
शादी के बाद से ही घर जमाई बनकर रह रहे हैं शोएब इब्राहिम
टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लग में ये खुलासा किया है कि वो जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। शोएब इब्राहिम ने पहली बार मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदी है। शोएब इब्राहिम अब तक अपने परिवार के साथ दीपिका कक्कड़ के घर में रह रहे थे। Also Read - आलिया भट्ट से पहले इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान किया काम, देखें लिस्ट
जल्द ही काजोल के खानदान की बहू बनेंगी सुमोना चक्रवर्ती?
बीते कुछ समय से अफवाह का बाजार गर्म है कि सुमोना चक्रवर्ती काजोल के कजिन सम्राट मुखर्जी के साथ शादी करने वाली हैं। इसी बीच सुमोना चक्रवर्ती ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ दी है। सुमोना चक्रवर्ती ने इस खबर को सरासर गलत बताया है। Also Read - Anupamaa की तरह इंग्लिश बोलने में बिल्कुल अंगूठाछाप हैं टीवी की ये 9 देसी बहुएं, जमाने के सामने तोड़ी अंग्रेजी की टांग
हेली शाह का एक और लुक हुआ वायरल
कांस 2022 में हेली शाह हिना खान को कड़ी टक्कर दे रही हैं। कुछ समय पहले ही हेली शाह ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में हेली शाह अपने हुस्न का कहर बरपाती नजर आ रही हैं।
कपिल शर्मा ने दी मीका सिंह को बैचलर पार्टी
बॉलीवुड सिंगर जल्द ही टीवी पर अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। ऐसे में कपिल शर्मा और मीकी सिंह के बाकी दोस्तों ने उनको एक शानदार बैचलर पार्टी दे डाली है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।