Today TV News: टीवी की दुनिया में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कोई बड़ी हलचल न होती हो। आज भी टीवी के कई सितारे सुर्खियों में बने हुए हैं। करणवीर वोहरा पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। वहीं मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र की सोशल मीडिया पर लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश गंजी दिख रही हैं। रोजाना की तरह आज भी हम इस रिपोर्ट के जरिए टीवी की 5 बड़ी खबरों पर नजर डालेंगे।
डेलीसोप से हो रही है ब्रह्मास्त्र की तुलना
आज बॉलीवुड फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर सामने आते ही फैंस ने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। फैंस ब्रह्मास्त्र की तुलना सास बहू के ड्रामे से कर रहे हैं। Also Read - क्या कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी फोन भूत कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को दे पाएगी टक्कर?
नागिन 6 के लिए तेजस्वी प्रकाश ने मुंडवाए अपने बाल
सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तेजस्वी प्रकाश गंजी नजर आ रही हैं। तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 के लिए अपने बाल मुंडवा दिए हैं। Also Read - Alia Bhatt ने मीडिया रिपोर्ट्स पर निकाला गुस्सा, कहा, 'मैं कोई पार्सल नहीं'
एकता कपूर के इस शो पर लगेगा ताला
बॉलीवुड लाइफ को मिली जानकारी की मानें तो एकता कपूर का एक शो बंद होने जा रहा है। यहां हम बात कर रहे हैं सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ही ऑफ एयर होने जा रहा है। टीआरपी गिरने की वजह से मेकर्स ने ये फैसला किया है। Also Read - Today TV News: विवियन डीसेना को मिला सरप्राइज, सुधांशु पांडे की तस्वीर हुई वायरल
करणवीर वोहरा पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप
टीवी एक्टर करणवीर वोहरा पर एक महिला ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। इस महिला ने दावा किया है कि करणवीर वोहरा ने उससे 1.99 करोड़ रुपये उधार लिए थे। वादे के मुताबिक करणवीर वोहरा ये रुपया लौटा नहीं पाए हैं।
महाभारत के इस सितारे का हुआ एक्सीडेंट
सीरियल महाभारत में नजर आ चुके टीवी एक्टर रूमी खान का कार एक्सीडेंट हो गया है। कार चलाते समय रूमी की कार पर पेड़ गया। पेड़ गिरने की वजह से उनका भारी नुकसान हुआ है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।