TV News of The Day: टीवी की दुनिया में ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता जब इंडस्ट्री के सितारे फैंस के बीच नहीं छाए रहते। सोशल मीडिया पर टीवी सितारों से जुड़ी कोई न कोई खबर फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचती रहती है। आज सुबह से ही शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राखी सावंत अपने नए बॉयफ्रेंड की वजह से सुर्खियों में हैं। तो फिर देर किस बात की... चलिए जानते हैं कि आज टीवी की कौन सी 5 मसालेदार खबरें सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रही हैं। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट, नाम जानकार होगी हैरानी
खतरों के खिलाड़ी की इस कंटेस्टेंट की फैन हैं शिवांगी जोशी
बर्थडे गर्ल शिवांगी जोशी ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस दौरान शिवांगी जोशी ने बताया कि वो दिव्यांका त्रिपाठी को बहुत पसंद करती हैं। शिवांगी जोशी, दिव्यांका त्रिपाठी की तरह से खतरों का सामना करना चाहती हैं।
कांस फिल्म फेस्टिव में चार चांद लगाने पहुंचीं हेली शाह
कांस फिल्म फेस्टिव में चार चांद लगाने के लिए टीवी अदाकारा पूरी तैयारी कर चुकी हैं। हाल ही में हेली शाह येलो कलर की ड्रेस पहनकर मीडिया के आगे जमकर पोज देती नजर आईं। हेली शाह के लुक ने तो बॉलीवुड और हॉलीवुड को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है। Also Read - Today TV News: स्टार प्लस के इस शो पर जल्द लगेगा ताला! 'कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां' एक्ट्रेस ने रचाई शादी
अनुपमा से अनेरी वाजनी की विदाई होते ही भड़के फैंस
सीरियल अनुपमा से अनेरी वाजनी का पत्ता साफ हो चुका है। अनेरी वाजनी के जाते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भड़क गया है। लोग लगातार अनुपमा के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच वी मिस यू मुक्कू नाम का हैशटैग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: एलिमिनेट होने के बाद भी लंबी रेस का घोड़ा साबित होंगे ये सितारे, वाइल्ड कार्ड बनकर मारेंगे एंट्री
राखी सावंत और आदिल के रिश्ते के खिलाफ है परिवार
राखी सावंत इन दिनों खुद से 6 साल छोटे आदिल खान को डेट कर रही हैं। इसी बीच राखी सावंत ने आदिल खान को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने खुलासा किया है कि उनका परिवार आदिल और उनके रिश्ते के खिलाफ है।
अभिमन्यु और अक्षरा की शादी ने बनाया रिकॉर्ड
अभिमन्यु और अक्षरा की शादी टीवी की दुनिया की सबसे महंगी शादी बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी के सीक्वेंस की शूटिंग के लिए मेकर्स ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर दिए है। आज तक भी छोटे पर्दे की किसी शादी पर इस तरह रुपया नहीं बहाया गया है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।