TV News of The Day: बॉलीवुड की तरह टीवी की दुनिया में भी आज काफी हलचल देखने को मिल रही है। बॉलीवुड एक्टर मीका सिंह अपने स्वयंवर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा अपने महंगे लहंगे की वजह से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इसके अलावा अर्शी खान ने एक बड़ा बयान देकर लोगों को सकते में डाल दिया है। अर्शी खान ने दावा किया है कि वो रेसलिंग सीख रही हैं। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में हम आपको दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आज टीवी की दुनिया में क्या चल रहा है। Also Read - TRP List 25th Week 2022: टीआरपी में बजा बन्नी चाई होम डिलीवरी के नाम का डंका, तो क्या औंधे मुंह गिरी अनुपमा?
अक्षरा का ब्राइडल लुक देखकर फैंस को आई नायरा की याद
अक्षरा का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। लोग सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का प्रोमो देखने के बाद से ही अक्षरा के ब्राइडल लुक की तुलना नायरा के साथ कर रहे हैं। अक्षरा को देखकर फैंस को नायरा की याद आ गई है। फैंस का मानना है कि नायरा का लुक अक्षरा से बेहतर था।
Also Read - चारू असोपा और राजीव सेन ने किया शादी तोड़ने का फैसला, तलाक से पहले लगाए एक-दूसरे पर संगीन आरोप
Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु-अक्षरा के बीच होगी तीसरे की एंट्री, फिर पटरी से उतरेगा दोनों का रिश्ता

स्वयंवर रचाने के लिए बारात लेकर पहुंचे मीका सिंह
बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह जल्द ही स्वयंवर रचाने जा रहे हैं। इसी बीच मीका सिंह ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मीका सिंह बारात लेकर जाते दिख रहे हैं। हालांकि दुल्हनों की लंबी कतार देखकर कुछ देर में ही मीका सिंह की हालत खराब हो गई।
रेसलिंग सिख रही हैं अर्शी खान
अर्शी खान ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो इन दिनों रेसलिंग सीख रही हैं। हालांकि अर्शी खान एक्टिंग छोड़ने के मूड में नहीं हैं। अर्शी खान रेसलिंग और एक्टिंग दोनों में साथ काम करना चाहती हैं।
साथ निभाना साथिया 2 से हुई इस हसीना की छुट्टी
साथ निभाना साथिया 2 में निगेटिव किरदार निभा रही अदाकारा आकांक्षा जुनैजा ने शो को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए आकांक्षा जुनैजा ने साथ निभाना साथिया 2 को अलविदा कह दिया है।
करण कुंद्रा से टकराए रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में करण कुंद्रा रणवीर सिंह के साथ धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।